{"_id":"67e012e0f4b42a7cb706dd3b","slug":"etawah-cow-collided-with-lalgarh-prayagraj-express-train-stood-still-for-an-hour-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: लालगढ़-प्रयागराज एक्सप्रेस से टकराया गोवंश, एक घंटा खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: लालगढ़-प्रयागराज एक्सप्रेस से टकराया गोवंश, एक घंटा खड़ी रही ट्रेन
Sun, 23 Mar 2025 07:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 23 Mar 2025 07:29 PM IST
सार
Etawah News: लालगढ़-प्रयागराज एक्सप्रेस से गोवंश टकरा गया। ट्रेन एक घंटा खड़ी रही। कैफियात, वैशाली, फरक्का और देहरादून एक्सप्रेस भी प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
रेलवे जंक्शन पर खड़ी लालगढ़-प्रयागराज ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लालगढ़ से प्रयागराज जा रही सुपरफास्ट ट्रेन से शनिवार की रात भरथना-इकदिल रेलवे स्टेशन के बीच गोवंश टकरा गया। गोवंश के टुकड़े प्रेशर मशीन में फंस जाने से ट्रेन मेनलाइन पर खड़ी हो गई। इस कारण कैफियात, वैशाली, फरक्का और देहरादून एक्सप्रेस भी करीब एक घंटे प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
शनिवार की रात 11 बजकर 30 मिनट पर ट्रेन संख्या 20404 लालगढ़ से प्रयागराज जा रही थी। भरथना-इकदिल रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन से गोवंश टकरा गया। चालक ने सतर्कता दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। गोवंश के टुकड़े प्रेशर मशीन में फंस जाने से ट्रेन आगे नहीं बढ़ थी। चालक व गार्ड ने टूंडला कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर आरपीएफ व जीआरपी टीम मौके पर पहुंचीं। ट्रेन में फंसे गोवंश के टुकड़ों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
इससे करीब एक घंटा ट्रेन मेनलाइन पर खड़ी रही। इस कारण कैफियात व वैशाली एक्सप्रेस को इटावा जंक्शन पर रोकना पड़ा। अप में आने वाली फरक्का एक्सप्रेस व देहरादून एक्सप्रेस को भरथना रेलवे स्टेशन पर रोका गया। इस कारण ये ट्रेनें करीब एक घंटा प्रभावित रहीं। ऊंचाहार व फरक्का एक्सप्रेस भी प्रभावित रहीं। स्टेशन अधीक्षक पीएन मीणा ने बताया कि लालगढ़-प्रयागराज एक्सप्रेस से गोवंश कट जाने से दिक्कत आई थी।
विज्ञापन