फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Child scorched in Havan Kund, condition critical

इटावा: हवन कुंड में गिरा बच्चा झुलसा, हालत गंभीर, मैनपुरी से भागवत कथा सुनने आया था परिवार 

Tue, 31 May 2022 11:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 31 May 2022 11:10 PM IST
सार

यूपी के इटावा जिले में खेलते समय धक्का लगने के कारण दो वर्षीय बच्चा हवन कुंड में गिर कर झुलस गया। बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन
Etawah: Child scorched in Havan Kund, condition critical
हवन कुंड में गिरकर झुलसा बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले के बलरई ग्राम बाउथ में चल रही भागवत कथा के दौरान खेलते समय धक्का लगने के कारण दो वर्षीय बच्चा हवन कुंड में गिर गया। गंभीर हालत होने पर उसे इटावा के निजी अस्पताल से ग्वालियर रेफर कर दिया गया। आलिया बाबा की मजार पर 12 वर्ष से हर साल लगातार भागवत कथा का आयोजन ठाकुर रविंद्र भदौरिया कराते हैं।

विज्ञापन


बाबा की मजार की मान्यता के चलते आसपास के जिलों के लोगों का आना-जाना रहता है। लोग कथा के लिए चंदा भी देते हैं। सोमवार को मैनपुरी के ग्राम देवामई निवासी उपदेश पत्नी और दो वर्षीय बेटे महेंद्र के साथ कथा सुनने आए थे। सोमवार दोपहर भगवत कथा में हवन कराया गया था।
विज्ञापन


रात आठ बजे महेंद्र अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते समय अचानक उसे किसी बच्चे का धक्का लगा और वह हवन कुंड में गिर गया। अन्य बच्चों की आवाज सुनकर भागवत कथा में शामिल लोग वहां पहुंचे और बच्चे को कुंड से बाहर निकाला। तब तक बच्चे का चेहरा और सीना काफी झुलस चुका था। इस कारण डॉक्टरों ने बच्चे को भर्ती करने से मना कर दिया और सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए कहा। परिजन बच्चे को ग्वालियर निजी अस्पताल लेकर चले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed