{"_id":"6489b2f7d48aaa360a0bfbf3","slug":"etawah-car-collided-with-a-bike-on-expressway-father-died-son-injured-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर कार ने बाइक में मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर कार ने बाइक में मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा घायल
Wed, 14 Jun 2023 06:04 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 14 Jun 2023 06:04 PM IST
सार
यूपी के इटावा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई जबकि बेटा घायल हो गया।
विज्ञापन
रामरतन की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले में चौबिया थाना क्षेत्र के अगुपुरा गांव के पास एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर बाइक सवार पिता पुत्र को सामने आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह पिता ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
इकगरा दयालपुर थाना कुदरकोट औरैया निवासी शिवम ने बताया कि सोमवार शाम करीब पांच बजे उसके पिता रामरतन (55) बड़े भाई रंजीत के साथ मैनपुरी बुआ के घर जा रहे थे। अगुपुरा के पास सर्विस रोड पर कार की टक्कर लगते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके से चालक कार छोड़कर भाग गया,सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। बुधवार सुबह रामरतन की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन