फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: BJP got defeat in all four booths of Saifai

Etawah: उपचुनाव में सैफई के चारों बूथों पर भाजपा को मिली करारी हार, ये रही पूरी जानकारी

Thu, 08 Dec 2022 10:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 08 Dec 2022 10:12 PM IST
सार

सैफई के अभिनव विद्यालय में बूथ संख्या 337, 338, 339 व 340 पर पांच दिसंबर को मतदान हुआ था। बूथ संख्या 339 पर अखिलेश यादव समेत परिवार के अन्य लोगों ने मतदान किया था। यहां कुल 766 वोट पड़े। इनमें 319 सपा और 99 मत भाजपा प्रत्याशी को मिले। बाकी चार प्रत्याशी में से तीन का खाता तक नहीं खुला।
 

विज्ञापन
Etawah: BJP got defeat in all four booths of Saifai
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इटावा जिले में जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले सैफई के चारों बूथों पर भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा। इन चार बूथों में से एक पर अखिलेश यादव, डिंपल यादव, शिवपाल सिंह यादव, रामगोपाल यादव और परिवार के अन्य लोगों ने मतदान किया था। इस बूथ पर भाजपा को मात्र 99 मत मिले।

विज्ञापन


सैफई के अभिनव विद्यालय में बूथ संख्या 337, 338, 339 व 340 पर पांच दिसंबर को मतदान हुआ था। बूथ संख्या 339 पर अखिलेश यादव समेत परिवार के अन्य लोगों ने मतदान किया था। यहां कुल 766 वोट पड़े। इनमें 319 सपा और 99 मत भाजपा प्रत्याशी को मिले। बाकी चार प्रत्याशी में से तीन का खाता तक नहीं खुला। बूथ संख्या 337 पर कुल 511 वोट पड़े थे। इनमें सपा को 361 और भाजपा को मात्र तीन वोट मिले। यहां भी बाकी चार में से तीन प्रत्याशियों को एक भी मत नहीं मिला। इसी तरह बूथ संख्या 338 पर कुल 1109 मत पड़े थे।

विज्ञापन

यहां सपा को 727 और भाजपा को मात्र 31 मत मिले। यहां भी बाकी चार में से तीन प्रत्याशियों का खाता नहीं खुला। बूथ संख्या 340 में कुल 605 मत पड़े थे। यहां सपा को 210 और भाजपा को 167 वोट मिले। यह स्थिति तब रही जब सैफई के मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा ने मंत्री राकेश सचान, असीम अरुण, राम किशन निषाद, मन्नू कोरी, पूर्व मंत्री नीलिमा कटियार आदि को लगाया था। इन्होंने सैफई के मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें अपने पक्ष में करने का भी प्रयास किया। लेकिन इनमें से किसी का भी जादू मतदाताओं पर नहीं चला और डिंपल यादव ने सैफई के चारों बूथों पर बड़ी जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed