फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Bike riding miscreants snatched jewelry from sisters returning from Bhandara, police engaged in search

Etawah: भंडारे से लौट रही बहनों से बाइक सवार ने गहने छीने, तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 19 May 2025 11:04 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 19 May 2025 11:04 AM IST
विज्ञापन
Etawah: Bike riding miscreants snatched jewelry from sisters returning from Bhandara, police engaged in search
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बसरेहर के पत्तपुरा गांव में चल रही भागवत कथा से भाई के साथ लौट रही बहनों से बाइक सवार तीन बदमाशों से सोने के जेवर छीन लिए। बदमाश बसरेहर की तरफ फरार हो गए। सूचना पर एसएसपी और सीओ ने जांच पड़ताल की। शिवम निवासी नगला भगत थाना अछल्दा, जिला औरैया रविवार को अपने बहनोई इंद्रपाल के बसरेहर स्थित गांव पत्तेपुरा में आयोजित भंडारे में गया था। वहां से वह अपनी बड़ी बहन नीतू और दीक्षा को लेकर गांव लौट रहा था।

विज्ञापन


रस्ते में गांव सबलपुर के पास नहर की पटरी किनारे पीछे से आए तीन बाइक सवारों ने उन्हें रोक लिया। नीतू की चेन, कुंडल व दीक्षा की चेन छीनकर बसरेहर की ओर ही फरार हो गए। शिवम ने यूपी डायल 112 पर सूचना दी। इस पर थाना पुलिस, सीओ भरथना अतुल प्रधान ने पहुंचकर जांच की। पूरी रात पुलिस ने आरोपियों की तलाश की। जानकारी पर एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed