{"_id":"628fc7fb63eacf133908c11a","slug":"etawah-beat-kannauj-8-0-in-hockey-match-kanpur-news-knp6990306116","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी मैच में इटावा ने कन्नौज को 8-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी मैच में इटावा ने कन्नौज को 8-0 से हराया
विज्ञापन
मैच के दौरान खेलते कानपुर देहात और औरैया के खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : ETAWAH
इटावा। पुलिस की कानपुर जोन इंटर डिस्ट्रिक हॉकी प्रतियोगिता में मेजबान इटावा ने कन्नौज टीम पर 8-0 के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। शुक्रवार को मेजबान टीम का मुकाबला कानपुर देहात की टीम से होगा।
ज्योतिबा फुले स्टेडियम पर 24वीं इंटर डिस्ट्रिक हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने किया। पहला मैच कानपुर देहात और औरैया की टीमों के बीच खेेला गया। इसमें कानपुर देहात ने औरैया को 7-0 से हराया। कानपुर देहात के अंकित भदौरिया ने छह गोल किए। दूसरे मैच में फतेहगढ़ ने झांसी को 5-0 से शिकस्त दी। इसके साथ ही फतेहगढ़ की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। तीसरे मैच में मेजबान इटावा ने कन्नौज को 8-0 से धूल चटाई। मेजबान टीम के चंद्रशेखर प्रजापति ने पांच और आलोक, विपिन कुमार व ओम शरण ने एक-एक गोल किया। इटावा की टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
शुक्रवार को कानपुर नगर और ललितपुर की टीमें क्वार्टर फाइनल व कानपुर देहात और इटावा की टीमों के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। महिला वर्ग में कानपुर देहात और कानपुर नगर के बीच फाइनल मुकाबला होगा।