फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Auto collides with Inspector's bike, condition critical

इटावा: ऑटो ने दरोगा की बाइक में मारी टक्कर, गंभीर हालत में सैफई पीजीआई में भर्ती

Mon, 09 May 2022 12:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 09 May 2022 12:31 PM IST
विज्ञापन
Etawah: Auto collides with Inspector's bike, condition critical
अस्पताल में भर्ती दरोगा - फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले में सुदिति ग्लोबल स्कूल में सोमवार को होने जा रहे साइबर क्राइम से संबंधित जागरुकता कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे चौकी इंचार्ज रविंद्र कुमार निषाद अपनी बुलेट से जा रहे थे। रस्ते में आगरा कानपुर हाईवे पर सुदिति ग्लोबल स्कूल के पास एक तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बुलेट में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे वह सड़क पर गिर गए और हेलमेट न पहने होने की वजह से उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। आनन-फानन वहां मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर दरोगा को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सैफई मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। डॉक्टर ने बताया कि दरोगा के सिर में गंभीर चोट आई है, साथ ही हाथ व पैर में भी चोटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed