{"_id":"664f672403aa16a41e01ff18","slug":"etawah-angered-by-her-dress-sister-was-murdered-2024-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etawah: पहनावे को लेकर हुआ था झगड़ा, गुस्से में तवा मारकर की थी बहन की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: पहनावे को लेकर हुआ था झगड़ा, गुस्से में तवा मारकर की थी बहन की हत्या
Thu, 23 May 2024 09:30 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 23 May 2024 09:30 PM IST
सार
Etawah News: युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पहनावे से नाराज होकर बहन को मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पहनावे से नाराज होकर गुस्से में भाई ने बहन की हत्या कर दी थी। यह बात गुरुवार को आरोपी भाई ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बताई। पुलिस ने कोर्ट में पेश करके आरोपी को जेल भेज दिया है। रविवार को कोतवाली भरथना क्षेत्र के मोहल्ला रानीनगर में मायके में आई अनीता (23) की रविवार रात को सिर में तवा मारकर हत्या कर दी गई थी। इस पर पड़ोस में रहने वालीं सभासद बुआ गीता देवी ने आरती के पति राजीव उर्फ रिंकू निवासी मानी कोठी थाना कुदरकोट औरैया पर रात में आकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
हालांकि पुलिस की जांच में पति के भरथना न आने की बात पता चली थी। वहीं भाई विजय पर पुलिस को संदेह हो गया था। पुलिस की जांच में आरती के पति और उसके साथियों की संलिप्तता नहीं पाई गई। इस पर मुकदमे से उनके नाम निकाल दिए गए। वहीं पुलिस तथ्यों के आधार पर आरोपी भाई विजय को गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे घर से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी भाई ने बताया कि बहन का पहनावा ठीक नहीं था। इसे लेकर उसे कई बार समझाया, लेकिन वह लड़ने पर आमादा रहती थी। रविवार रात को भी उससे इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। गुस्से में आंगन में रखा तवा उठाकर उसके सिर में मार दिया था। इससे उसकी मौत हो गई। गिरफ्तारी टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह, एसआई हाकिम सिंह शामिल रहे। गुरुवार को आरोपी की गिरफ्तारी के बाद एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करके घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन
विजय की हथेली में लगी चोट से पुलिस हो हुआ था शक
रविवार रात को वारदात के बाद सीओ अतुल प्रधान और प्रभारी निरीक्षक टीम के साथ जांच पड़ताल करने के लिए घटनास्थल पर गए थे। यहां पर पुलिस को विजय की हथेली में लगी मामूली चोट और उसके फटे कपड़े नजर आ रहे थे। पूछताछ पर वह घटनाक्रम भी सही से नहीं बता पा रहा था। बार-बार बयान बदलने की वजह से पुलिस का शव उस पर बढ़ता गया और पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल की।