फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Akhilesh reached Etawah, congratulated the winning candidates

Etawah: अखिलेश ने कसा तंज, कहा- चुनाव में सरकारी तंत्र ने भाजपा कार्यकर्ता बनकर काम किया

Mon, 15 May 2023 03:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 15 May 2023 03:28 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा से किसी समस्या का हल नहीं हो रहा है। धुएं के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा झाड़ू उठाने वाले प्रधानमंत्री के देश में स्वच्छता का कोई कार्य नहीं दिख रहा है।

विज्ञापन
Etawah: Akhilesh reached Etawah, congratulated the winning candidates
सपा नेता महावीर यादव के निधन पर उनके घर पहुंचकर अखिलेश ने शोक संवेदना व्यक्त की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निकाय चुनावों में सरकारी तंत्र ने भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में काम किया है। यह बात सोमवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इटावा जिले के जसवंतनगर में कही। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के चुनाव परिणामों ने बता दिया है कि भाजपा देश के बाहर जा रही है।

विज्ञापन


सोमवार को अखिलेश यादव सपा नेता महावीर सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने गांव फतेहपुरा में उनके आवास पर पहुंचे। परिजनों को मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि भाजपा कहीं सीधी लड़ती है तो कहीं किसी दल को आगे कर के लड़ती है। अब लोगों को देखना होगा कि किसके साथ रहने से, किस को हराने से देश का लोकतंत्र बचेगा। निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी का शहरों में जनसमर्थन बड़ा है। गांव में पहले से ही हमारी जमीन मजबूत है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बेईमानी नहीं करेगी तो उसका सफाया हो जाएगा। बोले कि नौ वर्ष तो बहुत हैं। नौ महीने में नया जीवन मिल जाता है।

विज्ञापन

कहा कि भाजपा से किसी समस्या का हल नहीं हो रहा है। धुएं के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा झाड़ू उठाने वाले प्रधानमंत्री के देश में स्वच्छता का कोई कार्य नहीं दिख रहा है। पेट्रोल- डीजल पर सेस लगाकर देश को कैसे स्वच्छ किया जा रहा है। कूड़े का निस्तारण नहीं किया जा पा रहा है। नमामि गंगे प्रोजेक्ट पर भी कोई काम नहीं दिख रहा है। यह सब आपके सामने है। इस मौके पर आदित्य यादव, स्वर्गीय महावीर सिंह यादव के पुत्र विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव सोनू एवं आशुतोष यादव टोनू, डॉ. बृजेश चंद्र यादव ,राहुल गुप्ता, अनुज मोंटी यादव आदि मौजूद रहे।

अखिलेश ने विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई
नगर निकाय चुनाव का परिणाम आने के बाद रविवार रात सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सैफई स्थित अपने पैतृक आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने जिले के जीतने वाले सभी चेयरमैन से मुलाकात करके विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। सोमवार की सुबह भी उनके आवास पर कार्यकर्ताओं और नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करें। वहीं कुछ हारे हुए प्रत्याशियों से भी मिलकर उन्हें सांत्वना दी। कहा कि वह जनता के बीच रहने की आदत डालें। हमें निराश नहीं होना और मजबूती से जनता के लिए खड़ा होना हे। पूर्व मुख्यमंत्री ने सभी की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed