{"_id":"62a4d566e87e2c2bc762d68f","slug":"etawah-accident-two-died-five-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah Accident: डिवाइडर से टकराई कार, हादसे में दो की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah Accident: डिवाइडर से टकराई कार, हादसे में दो की मौत, पांच घायल
Sat, 11 Jun 2022 11:19 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:19 PM IST
सार
यूपी के इटावा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले में ऊसराहार थाना क्षेत्र में शनिवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार चालक सहित दो लोगों की मौत और पांच लोग घायल हो गए। चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ है। हरियाणा के जनपद रेवाड़ी के सतारपुर खालसा निवासी जयपाल अपने परिवार के साथ गांव सुल्तानपुर गए थे।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम वह परिवार सहित रेवाड़ी जाने के लिए कार से चले थे। इस दौरान आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हरदू गांव के सामने कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार में आगे सवार रेवाड़ी निवासी चालक जयपाल और जयप्रकाश की मौत हो गई है।
विज्ञापन
कार में सवार हरियाणा के महेंद्रगढ़ के वार्ड नंबर आठ निवासी जयंती, गोपाल, आशीष यादव और सत्यवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पीजीआई सैफई भेजा गया है। क्षतिग्रस्त कार को पुलिस ने चौकी कुदरैल में खड़ा कराया। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक और घायलों के पास से 51 हजार 700 रुपये नकद और जेवर मिले हैं। इन्हें चौकी पर सुरक्षित रखवा दिया गया है।
विज्ञापन