{"_id":"645d191ffc5ecc0038046e55","slug":"etawah-accident-sp-leader-mahavir-yadav-died-in-road-accident-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah Accident: हादसे में सपा नेता महावीर यादव का निधन, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah Accident: हादसे में सपा नेता महावीर यादव का निधन, चालक घायल
Thu, 11 May 2023 11:09 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 11 May 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
महावीर सिंह यादव की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा जिले में जसवंतनगर क्षेत्र की राजनीति के धुरी रहे सपा नेता महावीर सिंह यादव (82) का बुधवार की रात सड़क हादसे में निधन हो गया। लखनऊ एक्सप्रेस- वे पर आगरा से करीब 15 किलोमीटर दूर उनकी इनोवा गाड़ी व ट्रक के बीच हुई टक्कर में वह जिस साइड में बैठे उसी साइड का हिस्सा ध्वस्त होने से उनकी मौत हो गई। जबकि चालक घायल हो गया।
विज्ञापन
सपा नेता महावीर सिंह का अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके पैतृक गांव फतेहपुरा में कर दिया गया। वह अपने रिश्तेदार राम अवतार यादव के बेटे अरुण यादव को देखने मेदांता हॉस्पिटल गुड़गांव गए थे और जसवंतनगर लौट रहे थे। परिवार में अपने पीछे पुत्र विश्वनाथ प्रताप सिंह व आशुतोष यादव को छोड़ गए हैं। उनकी मृत्यु पर सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ. बृजेश यादव, अनुज मोंटी यादव, राहुल गुप्ता, विनोद यादव, अनिल प्रताप सिंह, अजेंद्र गौर, गोपाल गुप्ता आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन