{"_id":"64089fe94c968d87fd0a8204","slug":"etawah-accident-friends-standing-on-the-roadside-were-crushed-by-the-car-all-three-died-2023-03-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etawah Accident: मातम बनीं खुशियां...सड़क किनारे खड़े दोस्तों को कार ने रौंदा, तीनों वाहन का कर रहे थे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah Accident: मातम बनीं खुशियां...सड़क किनारे खड़े दोस्तों को कार ने रौंदा, तीनों वाहन का कर रहे थे इंतजार
Wed, 08 Mar 2023 08:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 08 Mar 2023 08:17 PM IST
सार
जिले के आस-पास में लगातार सड़क हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं, जसवंतनगर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे दोस्तों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। इस हादसे में तीनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए हैं।
विज्ञापन
इटावा सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इटावा जिले के जसवंतनगर थाना क्षेत्र में तीन दोस्तों को कार ने कुचल दिया। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। बता दें कि होली पर दोस्तों से मिलकर तीनों घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर थाना जसवंतनागर थाने के नगला बाबा गांव निवासी तीनों दोस्त अंकुश (20), आशीष (19) और लालकृष्ण (21) अपने दोस्तों से मिलने के लिए निकले थे। सिविल लाइन थाने के नगला जागे में दोस्तों मिलकर तीनों घर के लिए निकले थे।
विज्ञापन
सड़क पर आकर वह गांव तक जाने के लिए सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इस बीच इटावा की तरफ से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में अंकुश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों को परिजन आगरा अस्पताल ले जा रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
इस बीच दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।