{"_id":"62b86507a11c04765b568224","slug":"etawah-accident-father-and-son-died-in-road-accident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etawah Accident: सड़क हादसे में पिता और पुत्र की मौत, कार चालक और राहगीर गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah Accident: सड़क हादसे में पिता और पुत्र की मौत, कार चालक और राहगीर गंभीर रूप से घायल
Sun, 26 Jun 2022 07:24 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 26 Jun 2022 07:24 PM IST
सार
इटावा जिले में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर-आगरा हाईवे पर मलाजनी के पास रविवार दोपहर कार ने बाइक और पैदल राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। कार चालक व राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
डुढ़हा गांव निवासी गोपाल सिंह (28) पुत्र मानसिंह रविवार को बाइक से मलाजनी के पास से धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। उनके साथ पांच वर्षीय बेटा रिषु भी था। दोपहर दो बजे हाईवे पार करते समय आगरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार बाइक में टक्कर मारते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई।
विज्ञापन
सड़क पार कर रहे मैनपुरी जिले के नवाटेढ़ा गांव निवासी सेवादार मुकेश पुत्र कालीचरण भी कार की चपेट में आ गए। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र के अलावा कार फिरोजाबाद निवासी कार चालक अनुज कुमार (22) पुत्र बबलू और मुकेश घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने गोपाल, अनुज व मुकेश को जिला अस्पताल और रिषु को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा। डॉक्टर ने रिषु को मृतक घोषित कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले गोपाल ने भी दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने अनुज और मुकेश की हालत गंभीर बताई है।
गांव में छाया मातम
पिता-पुत्र की मौत से डुढ़हा गांव में मातम छा गया। घर के बाहर डुढ़हा के लोगों के अलावा आसपास के गांव के लोग भी पहुंच गए। पति और बेटे की मौत की खबर से रश्मी बेहोश हो गई। बड़ा बेटा हर्ष भी गुमशुम हो गया है।
गांव में छाया मातम
पिता-पुत्र की मौत से डुढ़हा गांव में मातम छा गया। घर के बाहर डुढ़हा के लोगों के अलावा आसपास के गांव के लोग भी पहुंच गए। पति और बेटे की मौत की खबर से रश्मी बेहोश हो गई। बड़ा बेटा हर्ष भी गुमशुम हो गया है।