फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: A monkey entered the house and injured the innocent child, child was playing

Etawah: घर में घुसकर बंदर ने बच्ची को किया घायल, खेल रही थी मासूम

Tue, 08 Jul 2025 06:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 08 Jul 2025 06:31 PM IST
विज्ञापन
Etawah: A monkey entered the house and injured the innocent child, child was playing
बंदर के हमले से बच्ची घायल - फोटो : अमर उजाला
नगर में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार दोपहर रामलीला की मड़ैया निवासी संजय कुमार की बेटी एंजिल (7) घर में खेल रही थी, तभी एक बंदर खिड़की से अंदर घुस आया और उस पर झपट पड़ा। शोर मचाने पर परिजनों ने किसी तरह बंदर को भगाया। घायल बच्ची को तुरंत सीएचसी ले गए। अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने उसे रैबीज का टीका लगाकर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।
विज्ञापन


अधीक्षक ने बताया कि हर महीने 15 से 20 लोग बंदरों के काटने के बाद यहां रैबीज का इंजेक्शन लगवाने आते हैं। किशोरी के पिता संजय ने बताया कि उनकी मां उर्मिला देवी भी पहले तीन बार बंदरों का शिकार हो चुकी हैं। उन्हें भी कई बार इलाज करवाना पड़ा था। ईओ श्याम वचन सरोज ने बताया बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। जल्द ही बंदरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed