{"_id":"5da328f58ebc3e0172327b71","slug":"engineer-s-wife-and-newborn-die-during-delivery","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के दौरान इंजीनियर की पत्नी और नवजात की मौत, परिजनों ने चिकित्सकों पर लगाया लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के दौरान इंजीनियर की पत्नी और नवजात की मौत, परिजनों ने चिकित्सकों पर लगाया लापरवाही का आरोप
Sun, 13 Oct 2019 07:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 13 Oct 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज में आपरेशन के दौरान महिला और नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर नर्सिंग होम में हंगामा किया। इन्होंने अधिकारियों से शव का पोस्टमार्टम कराकर कार्रवाई की मांग की है।
फर्रुखाबाद में सिविल लाइन डीएम आवास के पास रहने वाले मयंक यादव प्लास्टिक इंजीनियर हैं। गर्भवती होने के कारण मयंक यादव की 26 वर्षीय पत्नी साधना सदर कोतवाली के मोहल्ला ठकुराना में रहने वाले पिता धर्मेंद्र उर्फ कल्लू के यहां रह रही थीं।
शनिवार रात प्रसव पीड़ा होने पर तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। सुबह करीब तीन बजे आपरेशन हुआ। आपरेशन के दौरान साधना की मौत हो गई। कुछ देर बाद नवजात की भी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मयंक यादव और इनके भाई आशीष यादव ने नर्सिंग होम स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मयंक यादव ने सदर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा को प्रार्थना पत्र देते हुए पोस्टमार्टम कराने व मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि लिखित में शिकायत मिलने पर जांच कर नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।