{"_id":"631f0a3b4d073c2fdf1188c4","slug":"energy-minister-ak-sharma-reached-unnao-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: उन्नाव पहुंचे ऊर्जा मंत्री, अजगैन विद्युत सब स्टेशन का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: उन्नाव पहुंचे ऊर्जा मंत्री, अजगैन विद्युत सब स्टेशन का लिया जायजा
Mon, 12 Sep 2022 04:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 12 Sep 2022 04:03 PM IST
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सोमवार दोपहर लखनऊ-कानपुर हाईवे के नवाबगंज स्थित अजगैन विद्युत सब स्टेशन में उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए लगाए गए विद्युत समाधान सप्ताह शिविर का जायजा लिया।
विज्ञापन
12 से 19 सितंबर तक लगने वाले शिविर में ऊर्जा मंत्री ने उपखंड अधिकारी पुनीत निगम को उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। सप्ताह शिविर में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचे इसके लिए प्रचार-प्रसार कर उपभोक्ताओं को आमंत्रित करने की बात कही।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान ज्यादा बिजली खपत, बिल संबंधी, मीटर लगाने, स्मार्ट मीटर, कनेक्शन, लो वोल्टेज आदि से संबंधित 15 उपभोक्ता अपनी शिकायत का समाधान करा चुके थे। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि विद्युत समाधान सप्ताह शिविर में पहुंच समस्याओं का समाधान करा लाभ उठाएं।
विज्ञापन