{"_id":"599e77e24f1c1b14098b47bc","slug":"encounter-of-police-and-dacoits-in-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और डकैतों की मुठभेड़ में सबइन्सपेक्टर शहीद, दोनों ओर से फायरिंग जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस और डकैतों की मुठभेड़ में सबइन्सपेक्टर शहीद, दोनों ओर से फायरिंग जारी
सुधीर अग्रवाल, अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
शहीद इंसपेक्टर की फाइल फोटो, घायल डकैत, बबुली कोल की पुरानी फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुख्यात डकैतों से बदनाम पाठा के जंगलों में पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़ शुरू हो चुकी है। चित्रकूट निही चरैया औदर में दस्यु बबुली कोल, लवलेश कोल और राजू कोल को पुलिस ने घेर लिया है। दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग जारी है। फायरिंग में सब इन्सपेक्टर जेपी शहीद हो चुके हैं।
विज्ञापन
गुरुवार तड़के पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में चित्रकूट निही चरैया के औदर पुरवा में डकैतों की लगातार घेरा बंदी और मुड़भेड़ जारी है। मुड़भेड़ में दस्यु लवलेश कोल के मारे जाने की संभावना है। डकैतों के 3 असलहे भी पुलिस के हाथ लगे हैं। बबली कोल गैंग के सदस्य राजू कोल को गोली लगी है। उसे मानिकपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मुड़भेड़ के दौरान रैपुरा उपनिरीक्षक जेपी सिंह के सीने में गोली लगने पर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन