फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Encounter In Banda Three miscreants accused of robbery arrested

Encounter In Banda: लूट के आरोपी तीन बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली, लूटे गए आभूषण और तमंचा बरामद

Sat, 20 Aug 2022 09:55 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 20 Aug 2022 09:55 PM IST
सार

पकड़े गए बदमाशों ने 11 अगस्त को चिल्ला थाना क्षेत्र में बिजली कर्मी बनकर लूट को अंजाम दिया था। इनके पास से लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण व तमंचा बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Encounter In Banda Three miscreants accused of robbery arrested
Encounter In Banda - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा व महाकालेश्वर के बीच पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल बदमाश सहित तीन को दबोच लिया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

विज्ञापन


शनिवार शाम करीब छह बजे चिल्ला थाना पुलिस पपरेंदा के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बुलट सवार तीन बदमाश पैलानी की ओर जा रहे थे। पुलिस ने रोका तो भागने लगे। चिल्ला व पपरेंदा पुलिस ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर बदमाशों ने बुलट छोड़ दी और झाड़ियों में छिपकर पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी गोलीबारी में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि अन्य भागने लगे। पुलिस ने तीनों को घेरकर पकड़ लिया। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि पुलिस की जवाबी फायरिंग में सलमान खान (26) पुत्र अल्ताफ निवासी बरसड़ा (गिरवां) घायल हो गया। पुलिस ने सलमान सहित दो अन्य बदमाश अरविंद, महेश विश्वकर्मा निवासी कोर्रही (बिसंडा) को घेरकर पकड़ लिया। बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने 11 अगस्त को चिल्ला थाना क्षेत्र में बिजली कर्मी बनकर लूट को अंजाम दिया था। इसके अलावा बबेरू में भी दो घटनाएं कर चुके हैं। इनके पास से लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण व तमंचा बरामद हुआ है। मुठभेड़ के दौरान चिल्ला थाना प्रभारी आनंद कुमार, पपरेंदा चौकी प्रभारी राजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed