{"_id":"5755c9d34f1c1b0a1d9c5932","slug":"empty-roads-vehicles-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कें खाली, वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कें खाली, वाहन सीज
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Tue, 07 Jun 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
रावतपुर रेलवे स्टेशन के बाहर आधी रोड घेरे ठेेले वालों को पुलिस ने हटाया।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर। फुटपाथ पर अवैध कब्जे और बेतरतीब तरीके से वाहन खड़ा करने वालों पर भी अब शिकंजा कसा जा रहा है। सोमवार को नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से रावतपुर स्टेशन से लेकर दादानगर तक अभियान चलाया। रावतपुर और विजय नगर में कब्जे हटाने के लिए लाठियां पटककर चाय, चाट के ठेले और खोमचों वालों को खदेड़ा गया। इसके अलावा सड़कों पर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े करने पर कार्रवाई की गई। सीओ ट्रैफिक रणविजय सिंह के मुताबिक करीब 50 वाहनों को सीज किया गया है। दोबारा कब्जे करने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी भी लोगों को दी। उधर कई जगहों पर देर शाम तक फुटपाथ पर फिर से दुकानें सज गईं।
दोपहर के वक्त जोन-6 के अधिकारी अतुल कृष्ण और सीओ ट्रैफिक के लाव लश्कर के साथ रावतपुर स्टेशन पहुंचते ही फल और सब्जी के ठेलों वालों में हड़कंप मच गया।
इन सबको पुलिस ने लाठी पटककर खदेड़ा। चाय पान की गुमटी वाले सामान समेट भाग गए। वहीं स्टेशन के बाहर बेतरतीब तरीके से खड़े टेंपो, आटो चालकों में भी भगदड़ मच गई। सीओ के मुताबिक कई वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा जिन वाहनों के मालिक नहीं मिले हैं, उन्हें क्रेन से लाइन भेजा गया है। रावतपुर क्रासिंग के पास की करीब 50 से 70 मीटर की फुटपाथ खाली कराई गई। इसके बाद दस्ता विजय नगर पहुंचा। यहां भी दादानगर की ओर जाने वाली रोड के दोनों ओर की फुटपाथ पर कुर्सी, कूलर तिरपाल की दुकानें सजी थी। दस्ते को देखते ही लोगों ने सामान समेटना शुरू कर दिया। वहीं, दुकानों के आगे पक्के कब्जों को भी ढहाया गया। सीओ के मुताबिक अभियान आगे भी जारी रहेगा।