{"_id":"5e4776e38ebc3ee5b9535794","slug":"employment-fair-in-kanpur-will-be-held-on-february-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए जरूरी खबर, 2765 युवाओं को रोजगार देंगी 28 कंपनियां, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए जरूरी खबर, 2765 युवाओं को रोजगार देंगी 28 कंपनियां, ऐसे करें आवेदन
Sat, 15 Feb 2020 10:16 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 15 Feb 2020 10:16 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में जीटी रोड स्थित प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय में 19 फरवरी को रोजगार मेला लगेगा। इसमें 28 कंपनियां 2765 नौकरियां लेकर आ रही हैं। मेले में 8वीं पास से लेकर आईटीआई, स्नातक, परास्नातक के अलावा एमबीए पास युवाओं तक के लिए मौका है।
सहायक निदेशक सेवायोजन एसपी द्विवेदी ने बताया कि नौकरियां कानपुर नगर के अलावा अन्य राज्यों के लिए हैं। सेल्स, सिक्योरिटी, एडवाइजर, फूड डिलीवरी ब्वाय से जुड़ीं कंपनियां नौकरियां ऑफर करेंगी।

युवा 18 फरवरी तक कार्यालय में बायोडाटा जमा कर सकते हैं। विभाग के पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर भी आवेदन की सुविधा है। मेला शुरू करने से पहले युवाओं की काउंसलिंग होगी।
इसमें कंपनियां नौकरी की प्रकृति, वेतन, काम का तरीका, अनुबंध या शर्त के बारे में जानकारी देंगी। कुछ नौकरियों में अनुभव भी मांगा गया है। 8200 रुपये से लेकर 22 हजार रुपये मासिक वेतन या भत्ता आफर किया जाएगा।