फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Employees can also activate the UN number

कर्मचारी भी कर सकेंगे यूएन नंबर एक्टीवेट

Sun, 21 Dec 2014 02:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 21 Dec 2014 02:34 AM IST
विज्ञापन
Employees can also activate the UN number
विभिन्न कारखानों, संस्थाओं, फैक्ट्रियों में काम करने वाले कर्मचारी भी यूएन नंबर एक्टीवेट कर सकेंगे। अभी तक यह सुविधा केवल नियोक्ता को ही थी।
विज्ञापन


इस संबंध में शुक्रवार को पीएफ मुख्यालय से आदेश जारी कर दिया गया है।

कुछ महीने पहले पीएफ कार्यालय की ओर से कानपुर समेत देशभर के पीएफ खाताधारकों को यूएन नंबर देने की व्यवस्था शुरू की गई है।

इसमें नियोक्ता को एक लिंक देकर अन्य कर्मचारियों को यूएन नंबर जोड़ने की सुविधा दी गई है। विभाग के वरिष्ठ अफसर ने बताया कि विभाग में सूचना मिल रही थी कि तमाम नियोक्ता अभी भी अपने कर्मचारियों के पीएफ खातों को लिंकअप नहीं कर रहे हैं।

इस कारण कानपुर रीजन सहित पूरे देशभर  में बड़े पैमाने पर पीएफ नंबर को यूएन नंबर में नहीं बदला जा सका है। इसको देखते हुए अब नई सुविधा शुरू की गई है।
विज्ञापन


इसमें अब कर्मचारी भी विभाग की वेबसाइट www.epfo.org.in पर पीएफ नंबर डालने के बाद यूएन नंबर से लिंक कर सकेगा। इसमें खाताधारक को अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आटोमेटिक खाताधारक के मोबाइल पर चार नंबर का कोड आएगा। इस कोड नंबर से खाता धारक अपने यूएन नंबर का संचालन कर सकेगा।

वरिष्ठ अफसर एके शुक्ला ने बताया कि इस संबंध में शुक्रवार को सर्कुलर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed