फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Elephant returning from marriage created trouble in the village

चित्रकूट: शादी से लौटे ददुआ के हाथी ने गांव में मचाया उत्पात

Mon, 07 Dec 2020 11:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 07 Dec 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Elephant returning from marriage created trouble in the village
ददुआ के हाथी ने गांव में मचाया उत्पात - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में शादी समारोह से लौटा ददुआ का हाथी अचानक प्रसिद्धपुर के पास बेकाबू हो गया। महावत किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा। हाथी ने गांव के आसपास के कई पेड़ों को तोड़ दिया और वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया। सूचना देने के बाद भी वन विभाग की टीम कई घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस टीम ने आस पास के ग्रामीणों को सुरक्षित करने के लिए हाथी को बस्ती में घुसने से रोकने का प्रयास किया। देर शाम को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और प्रसिद्धपुर गांव के नाले के पास हाथी को चारों तरफ से घेर रखा है।
विज्ञापन


उसे पेड़ की पत्ती, गुड़ व गन्ना देकर काबू में करने का प्रयास जारी है। छह दिसंबर को पड़ोसी गांव में जय सिंह नाम का हाथी शादी समारोह में गया था। वहां से लौटते समय प्रसिद्धपुर के पास अचानक हाथी आक्रोशित हो गया और चिंघाडते हुए महावत को दौड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महावत अपनी जान बचाकर भाग निकला। हाथी ने पास में ही खड़े डंपर को सड़क से नीचे धकेल कर क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही कई लोगों के घर को भी नुकसान पहुंचाया है। हाथी के उपद्रव के चलते कई घंटे तक राजापुर पहाड़ी कर्वी मार्ग पर वाहनों की कतार लगी रही। एसडीएम राहुल कश्यप, प्रभारी निरीक्षक टीकाराम वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed