फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Electronic meters to be replaced after smart meters, 1.52 lakh smart meter, 4.78 electronic meters in Kanpur

स्मार्ट मीटरों के बाद बदले जाएंगे इलेक्ट्रानिक मीटर, कानपुर में 1.52 लाख स्मार्ट, 4.78 इलेक्ट्रानिक मीटर

Fri, 05 Mar 2021 12:51 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 05 Mar 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Electronic meters to be replaced after smart meters, 1.52 lakh smart meter, 4.78 electronic meters in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
कानपुर में लगे 1.52 लाख पोस्टपेड स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड करने के बाद इलेक्ट्रानिक मीटरों की जगह स्मार्ट मीटर लगाने की कवायद शुरू हो जाएगी। अभी स्मार्ट मीटरों पर रोक लगी है लेकिन केस्को इस रोक को हटवाने की कोशिश में जुट गया है। क्योंकि जन्माष्टमी में सर्वर की समस्या से जब कई शहरों के स्मार्ट मीटर बंद हो गए थे, तब कानपुर में इसका कोई असर नहीं पड़ा था।
विज्ञापन


10 से 12 मार्च तक 12,900 स्मार्ट मीटर प्रीपेड होंगे। महीने के अंत तक 85 हजार पोस्टपेड स्मार्टमीटरों को प्रीपेड करने का लक्ष्य है। कनेक्शन लेने, मीटर बदलने पर पोस्टपेड इलेक्ट्रानिक मीटर लगेंगे 1.52 लाख स्मार्ट मीटरों के अलावा बाकी जगहों पर पोस्टपेड इलेक्ट्रानिक मीटर लगे हैं। इनकी संख्या 4.78 लाख है।
विज्ञापन

जब तक स्मार्ट मीटरों पर रोक लगी है, तब तक नए कनेक्शन लेने या खराब मीटर को बदलने पर पोस्टपेड इलेक्ट्रानिक मीटर ही लगेंगे। स्मार्ट मीटरों पर रोक हटने के बाद सभी इलेक्ट्रानिक मीटर बदल दिए जाएंगे। जिनके घर मीटर रीडर आता है, वे नहीं हैं स्मार्ट मीटर उपभोक्ता तमाम उपभोक्ताओं को यह जानकारी नहीं है कि उनके घर में लगा मीटर इलेक्ट्रानिक है या पोस्टपेड स्मार्ट मीटर।

अभी जो कवायद चल रही है, वह पोस्टपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए है। बाकी लोगों के मीटर अभी प्रीपेड नहीं हो रहे हैं। जिन घरों में मीटर रीडर आकर बिल बनाता है, वह इलेक्ट्रानिक पोस्टपेड मीटर वाले उपभोक्ता हैं। स्मार्ट मीटर की रीडिंग के लिए घरों-दुकानों में मीटर रीडर नहीं आता है। इन उपभोक्ताओं के मोबाइल पर कितना बिल आया है, कितनी यूनिट खर्च हुई और कब तक बिल जमा करना है, का मैसेज आता है। 

अभी पोस्टपेड स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड करने की व्यवस्था शुरू की गई है। मार्च में 85 हजार मीटरों को प्रीपेड करने का लक्ष्य है। इसके लिए मीटर बदलने की जरूरत नहीं होगी बल्कि यह ऑनलाइन ही हो जाएगा। उपभोक्ता के मोबाइल पर मैसेज भेजकर जानकारी दी जाएगी कि उनका मीटर अब प्रीपेड हो गया है, रीचार्ज कराएं। इसके बाद स्मार्ट मीटरों पर लगी रोक हटाने की प्रक्रिया शुरू होगी, क्योंकि कानपुर का सर्वर प्रदेश के अन्य स्मार्ट मीटरों के सर्वर से स्वतंत्र है।
अनिल ढींगरा, प्रबंध निदेशक, केस्को

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed