फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Electricity of hundred houses going out for 23 hours

23 घंटे गुल रही सौ घरों की बिजली

Tue, 31 Aug 2021 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Electricity of hundred houses going out for 23 hours
रनियां (कानपुर देहात)। रनियां में हाईवे किनारे रखा ट्रांसफार्मर रविवार रात में धमाके के साथ फुंक गया। इससे करीब 23 घंटे सौ घरों की बिजली गुल रही। सोमवार दोपहर बाद नया ट्रांसफार्मर रखा गया। देर शाम सात बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

रनियां उपकेंद्र से जुड़े हाईवे किनारे 250 केवी का ट्रांसफार्मर रखा है। इससे हाईवे किनारे स्थिति करीब सौ मकानों में बिजली आपूर्ति होती है। रविवार रात करीब 8 बजे तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर फुंक गया। जानकारी पर उपकेंद्र के कर्मी पहुंचे और जांच कर दूसरा ट्रांसफार्मर रखने की जरूरत बताई। पूरी रात सौ घरों में अंधेरा रहा। बिजली गुल होने से इन्वर्टर दगा दे गए।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल रहे। लोगों की रात जागते कटी। सुबह जलापूर्ति का संकट रहा। सबमर्सिबल पंप नहीं चलने से लोगों को हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ा। सोमवार दोपहर में नया ट्रांसफार्मर स्टोर से उपलब्ध कराया गया। दोपहर बाद ट्रांसफार्मर रखवा दिया गया। देर शाम सात बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई। जेई रचित मौर्य ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर रखवाकर देर शाम सात बजे बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

झींझक समेत सौ गांवों की दो घंटे गुल रही बिजली
झींझक। विद्युत उपकेंद्र में इनकमिंग केबल फुंकने से कस्बा समेत सौ गांवों की बिजली सप्लाई दो घंटे ठप रही। मरम्मत के बाद आपूर्ति दोबारा बहाल हो सकी। सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे विद्युत उपकेंद्र झींझक की इनकमिंग केबल फुंक गई।

जिससे उपकेंद्र से जुड़े कस्बा सहित करियाझाला, रामपुर, किशौरा, गढ़ी, महेरिया, खमहैला, जुरिया समेत सौ गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। बिजली कर्मियों ने फुंकी केबल की मरम्मत की। इसके बाद दोपहर साढ़े बारह बजे सप्लाई बहाल हो सकी। जेई झींझक आरबी बाथम ने बताया कि बारिश के कारण विद्युत उपकेंद्र की इनकमिंग केबल फुंक गई थी। मरम्मत के बाद सप्लाई बहाल करा दी गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed