फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   electricity, kanpur, andhi, rain

आंधी-पानी में उड़ी बिजली, छह लाख लोगों को परेशानी

Fri, 01 May 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
electricity, kanpur, andhi, rain
शहर में गुरुवार देर रात करीब एक बजे आई आंधी और बारिश से बिजली गुल हो गई। कई इलाकों में पूरी रात बिजली नहीं आई। इन इलाकों में शुक्रवार सुबह काम शुरू हुआ तो दोपहर बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इससे पेयजल संकट भी गहरा गया। फॉल्ट से केस्को के 12 सबस्टेशनों की बिजली पूरी रात गायब रही। इससे करीब छह लाख की आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

आंधी से बाबूपुरवा चार रॉड चौराहे पर हाईटेंशन लाइन का खंभा गिर गया। इससे रात करीब दो बजे गई बिजली शुक्रवार दोपहर तीन बजे बहाल हुई। इसके चलते यहां लोग बूंद-बूंद पानी को तरसे। हॉटस्पॉट और लॉकडाउन होने से हैंडपंपों पर लाइन लगाकर पानी भी नहीं भर सके। बेगमपुरवा, बाबूपुरवा, इसराइल मार्केट, अजीतगंज, मुंशीपुरवा, खटिकाना के लोगों को काफी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन

फूलबाग सबस्टेशन की बिजली अंडरग्राउंड केबल फॉल्ट होने से गुरुवार देर रात तीन बजे से शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे तक बंद रही। इंसुलेरटर पंचर होने से दर्शनपुरवा सबस्टेशन से बिजली आपूर्ति गुरुवार रात डेढ़ बजे से सुबह चार बजे तक गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दादानगर का उद्योगकुंज सबस्टेशन हाईटेंशन लाइन जोड़ने से शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे से नौ बजे तक बंद रहा। दर्शनपुरवा सबस्टेशन से टेलीफोन एक्सचेंज फीडर भी एचटी लाइन जोड़ने के चलते दोपहर एक बजे से तीन बजे तक प्रभावित रहा। अहिरवां सबस्टेशन की बिजली गुरुवार को रात भर गुल रही और शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे आई। एयरपोर्ट और देवीगंज की हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की डाल आने से फॉल्ट हो गया था। गंगा बैराज सबस्टेशन की बिजली सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक गुल रही। जबकि पनकी, रतनपुर की बिजली फॉल्ट होने से गुरुवार देर रात साढ़े 12 बजे से पूरी रात गुल रही। विकास नगर में भी एलटी लाइन टूटने से रात भर बिजली नहीं आई। इसके अलावा आरपीएच ओल्ड सबस्टेशन से वीआईपी रोड, ग्वालटोली, सूटरगंज, बर्रा सबस्टेशन से जरौली, केशवपुरम सबस्टेशन से बिजली दिन में दो घंटे के लिए गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed