फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Electricity department cut off connections of 1200 consumers

अंधेरगर्दी: बिल के मैसेज आए नहीं, काट दिए 1200 कनेक्शन, उपभोक्ता परेशान

Thu, 20 May 2021 02:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 20 May 2021 02:27 PM IST
सार

कानपुर में बिजली विभाग ने बिना बताए 1200 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। 
दिन भर बिजली जुड़वाने को लेकर परेशान उपभोक्ता उपकेंद्र पहुंचे।

विज्ञापन
Electricity department cut off connections of 1200 consumers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में स्मार्ट पोस्टपेड बिजली मीटर के उपभोक्ताओं की बिजली बुधवार को सुबह अचानक गुल हो गई। लोगों ने इसे घरेलू फॉल्ट समझा। इलेक्ट्रीशियन ने चेक कर बताया कि केस्को ने बिजली बंद कर दी है। बाद में पता चला कि बिजली का बिल जमा न करने से बिजली बंद हुई है, लेकिन इस बार पोस्टपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के पास बिल संबंधी कोई मैसेज ही नहीं आया।
विज्ञापन


बिना मैसेज आए शहर के 1200 उपभोक्ताओं की बिजली काट दी गई। बाद में भुगतान करने के बाद भी स्मार्ट मीटर के सर्वर में परेशानी होने की वजह से कनेक्शन नहीं जुड़े। 1200 में स्वरूप नगर, आर्य नगर क्षेत्र के ही 500 उपभोक्ताओं की बिजली बंद हुई।
विज्ञापन


केस-1 
7/188 स्वरूप नगर के 14 फ्लैट कालोनी में रहने वाले पंकज मल्होत्रा ने बताया कि सुबह सात बजे बिजली काट दी गई। बिल कितना है, जमा करने की अंतिम तिथि क्या है, इस संबंध में कोई मैसेज नहीं आया है। पिता पीएन मल्होत्रा के फ्लैट का कनेक्शन भी केस्को ने बंद कर दिया। कोरोना काल में ऑनलाइन जमा भी नहीं हुआ। पहले जुड़ाई शुल्क 236 रुपये जमा करने के लिए काउंटर पर जाना पड़ा। केस्को के इंजीनियर-अधिकारी मिल नहीं रहे थे। बिल भुगतान करने के बाद भी बिजली नहीं जुड़ी। सुबह 11 बजे की गई बिजली शाम साढ़े पांच बजे आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-2 
नवाबगंज के संजीव कुमार के घर की बिजली भी काट दी गई। इलेक्ट्रीशियन ने आकर देखा तो बताया कि केस्को ने मीटर से सप्लाई बंद कर दी है। उपकेंद्र में बताया गया कि बिल जमा नहीं है लेकिन कोई मैसेज न आने पर सवाल किया तो बताया गया कि जानकारी नहीं है। जुड़ाई शुल्क और बकाया बिल जमा करें। फिर बिल कितना है इसकी जानकारी मांगी गई, लेकिन दोपहर एक बजे जमा करने के बाद भी शाम छह बजे के बाद बिजली आई।

उपभोक्ताओं के 2.83 लाख बेवजह गए
कनेक्शन बिजली बिल न जमा करने की वजह से बंद हुए थे, इसलिए बिल भुगतान के बाद भी जुड़ाई शुल्क 236 रुपये प्रति कनेक्शन जमा कराया गया। यह शुल्क ऑनलाइन नहीं जमा होता है। इसलिए उपभोक्ताओं को केस्को के काउंटर पर जाकर इसे जमा करना पड़ा। 1200 उपभोक्ताओं के करीब 2.83 लाख रुपये बर्बाद हुए।

स्मार्ट मीटर का सर्वर भी कर रहा परेशान
प्रदेश सरकार ने स्मार्ट मीटरों के किसी भी नए कनेक्शन पर करीब आठ महीने से रोक लगा रखा है। जन्माष्टमी पर केस्को को छोड़ बाकी सभी जिलों में सर्वर में खराबी से स्मार्ट मीटर बंद हो गए थे। आम तौर उपभोक्ताओं की शिकायत रहती है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर हो या पोस्टपेड बिल भुगतान न होने या बैलेंस खत्म होने पर कनेक्शन कट जाता है। रीचार्ज या भुगतान करने के बाद भी स्वत: चालू नहीं होता है।

मोबाइल पर बल्क मैसेज भेजने पर रोक
केस्को अफसरों का कहना है कि टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ने बल्क मैसेज भेजने पर प्रतिबंध लगा दिया है। मैसेज भेजे जाने के पहले अप्रूवल लिया जाता है। केस्को ने मैसेज भेजने का ठेका प्रज्ञा वेयर नाम की एक एजेंसी को दिया है, लेकिन बार बार मैसेज भेजने के बाद भी रिजेक्ट हो रहे हैं। उपभोक्ताओं के मोबाइल पर मैसेज न आने से स्मार्ट मीटर उपभोक्ता ही परेशान हैं क्योंकि उनका पूरा सिस्टम एसएमएस पर ही निर्भर करता है। बैलेंस कम होने या बिल का भुगतान कराने का मैसेज आने पर ही उपभोक्ता को जानकारी मिलती है।

पोस्टपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के पास बिना मैसेज गए कनेक्शन कट गए। समस्या की जानकारी मिलने पर स्मार्ट मीटर के सर्वर पर काम करने वालों के साथ शाम पांच बजे तक इसे दुरुस्त कराया है। समस्या का समाधान हो गया है।- अमित धर्मा, एक्सईएन, केस्को आईटी सेल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed