फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Electricity cut in 210 villages including Rura

रूरा समेत 210 गांवों की गुल रही बिजली

Sat, 31 Jul 2021 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Electricity cut in 210 villages including Rura
कानपुर देहात। बारिश के चलते जिले मेें विद्युत व्यवस्था बेपटरी हो गई। रूरा सबस्टेशन में पानी भरने से कस्बा समेत 50 गांवों की 17 हजार आबादी अंधेरे में रही। वहीं झींझक के तीन फीडरों की एचटी लाइन टूटने से सौ गांवों की बिजली गुल हो गई। संदलपुर में विद्युत पोल पर पेड़ गिरने से दस गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सरवनखेड़ा में फाल्ट से 50 गांवों की बिजली गुल रही।। मरम्मत के बाद कई जगहों पर आपूर्ति दोबारा बहाल कराई गई।
विज्ञापन

बुधवार रात से लगातार हो रही बारिश के चलते रूरा कस्बे मेें जगह-जगह जलभराव हो गया। बारिश का पानी कस्बा स्थित विद्युत सब स्टेशन परिसर में भर गया। जिससे गुरुवार रात करीब 11 बजे से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से हुई ठप हो गई और सबस्टेशन से जुड़े कस्बा व 50 गांवों में अंधेरा पसर गया। जिससे पूरी रात करीब 17 हजार उपभोक्ता अंधेरे में रहने को मजबूर रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम तक आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। एसडीओ एसके कटियार ने बताया कि सब स्टेशन में भरे पानी को पंपिंग सेट से निकलवाने के साथ ही पेट्रोलिंग कर आपूर्ति शुरू की जाएगी। इसी तरह झींझक कस्बे में लगरथा रोड विद्युत उपकेंद्र से जुड़े अकारू फीडर में बद्दापुरवा के पास, मंगलपुर फीडर में सुरासी के पास व औरंगाबाद फीडर में धीरपुर के पास गुरुवार की रात करीब दस बजे हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे फीडर से जुड़े गढ़िया, गंज, ठेनामऊ औरंगाबाद, धीरपुर, सुरासी, नसीरपुर, मुंडेरा, नधौवा, मंगलपुर, परजनी सहित सौ गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। सूचना पर विद्युत कर्मियों ने टूटे तारों को जोड़ा, जिसके बाद शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे सप्लाई दोबारा बहाल हो सकी। एसडीओ मनीष वर्मा ने बताया कि एचटी लाइन के तार टूटने से सप्लाई बाधित हो गई थी।
मरम्मत करा दी गई है। संदलपुर क्षेत्र के मंगलपुर फीडर से जुड़े जसापुर गांव के पास गुरुवार की शाम तेज बारिश व हवा चलने से बबूल का पेड़ बिजली के एक पोल पर गिर गया। जिससे पोल टूट गया और जसापुर, सदना, असवी, रती का पुरवा, लाड़पुर छिवना, बंजारन डेरा, कुदौली, मडौली, नैपलापुर आदि गांव अंधेरे में डूब गए। विद्युत विभाग के अवर अभियंता सचिन यादव ने बताया कि कर्मचारियों को मौके पर भेज कर टूटे पोल की मरम्मत कराई जा रही है।
सरवनखेड़ा क्षेत्र मेें कई जगहों पर पेड़ उखड़कर तारों में गिरने से 50 गांवों की बिजली ठप रही। गुरुवार की रात बारिश से पियासी सरवनखेड़ा बिजली घर के पीछे, गजनेर-रायपुर मुख्य मार्ग पर नोंन नदी पुल के पास पेड़ उखड़कर तारों में गिर गया।
जिससे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और सैंथा, सरवनखेड़ा, मुक्तापुर, पियासी, भइथाना, लोहारी, सेरूवा, रूपपुर, कठेठी, कौसम व रघुनाथपुर सहित 50 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी रात ठप रही। अवर अभियंता अंबिका प्रसाद पांडेय ने बताया कि पेड़ गिरने से समस्या आई थी। लाइन सही कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
रनियां विद्युत वितरण खंड में भरा पानी
रनियां। झमाझम बारिश के चलते शुक्रवार को विद्युत वितरण खंड रनियां परिसर में लबालब पानी भर गया। हालत यह रही कि अधिशासी अभियंता कार्यालय से लेकर एसडीओ कार्यालय, लिपिक, अकाउंटेंट सहित अन्य दफ्तरों के अंदर पानी भरा रहा।
जिसके चलते सुबह कार्यालय पहुंचे अधिकांश कर्मचारी बैरंग लौट गए और कामकाज ठप रहा। बिल जमा करने आए करीब सौ से अधिक उपभोक्ता वापस लौटने को मजबूर रहे। दोपहर बाद परिसर में भरे पानी को पंपिग सेट से बाहर निकाला गया।
अकबरपुर में फाल्ट से कई जगह चरमराई आपूर्ति
कानपुर देहात। बारिश से शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अकबरपुर क्षेत्र के लखपतीपुरवा गांव के पास विद्युत लाइन में पेड़ की डाल गिर गई। जिससे कस्बा समेत कई गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। टीजीटू कुलवंत ने कर्मियों के साथ पहुंचकर विद्युत लाइन की मरम्मत कराई। जिसके बाद शाम करीब चार बजे आपूर्ति बहाल हुई। इसी तरह बाढ़ापुर गांव के पास विद्युत लाइन में पेड़ गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। कर्मियों ने टूटे तारों की मरम्मत की।

चार घंटे रही बिजली गुल, लोग परेशान
रसूलाबाद। बारिश के दौरान रसूलाबाद के सुभाष नगर में नीम का पेड़ टूट कर बिजली के तारों पर जा गिरा। इससे आपूर्ति ठप हो गई। मामले की जानकारी पाकर विद्युत कर्मी मौके पर गए और पेड़ को काटकर तार जोड़ने में लग। इस दौरान करीब चार घंटे तक विकास नगर, केशव नगर, गौतमबुद्ध नगर आदि मोहल्लों की बिजली आपूर्ति घंटों तक ठप रही। एसडीओ गौरव द्विवेदी ने बताया कि समस्या का समाधान किया जा चुका है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed