{"_id":"5cc5efd6bdec2207532a4519","slug":"electric-current-in-bus-full-of-polling-parties-in-mahoba-lok-sabha-election-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः महोबा में पोलिंग पार्टियों से भरी बस में दौड़ा करंट, तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः महोबा में पोलिंग पार्टियों से भरी बस में दौड़ा करंट, तीन झुलसे
Sun, 28 Apr 2019 11:54 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 28 Apr 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
यूपी के महोबा जिले में सोमवार के मतदान के लिए रविवार सुबह रवाना हुईं पोलिंग पार्टियों में से एक की बस हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। छत से तार छूते ही बस में करंट दौड़ गया। झटके लगते ही मतदान कर्मी आनन-फानन बाहर कूदे, लेकिन इस बीच तीन कर्मचारी खासे झुलस गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी संसदीय सीट पर सोमवार को मतदान कराने के लिए रविवार को पॉलिटेक्निक परिसर से पोलिंग पार्टियों को बूथों के लिए रवाना किया गया था। मतदान कार्मियों को ले जा रही गाड़ियों में से एक बस की छत गांव नहदौरा के मोड़ पर हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। तेज करंट से बस का एक टायर फट गया। बस रुकते ही कर्मचारी भगदड़ जैसी स्थिति के बीच बस से बाहर निकले। करंट लगने से राजकिशोर मिश्रा, महेंद्र कुमार, महाराज सिंह झुलस गए। बस से कूदने में कुछ चोटिल भी हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
इस बस में कबरई ब्लाक के पोलिंग बूथ सुनैचा, कैमाहा, बघवा खोड़ा, बीला उत्तर की चुनाव ड्यूटी वाले कर्मचारी सवार थे। बस में कुल मतदान कार्मिकों की संख्या 50 थी।मतदान कर्मचारियों की बस करंट की चपेट में आ जाने की जानकारी से जिला प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। डीएम सहदेव, एसपी स्वामीनाथ व अन्य प्रशासनिक अधिकारी कुछ देर में ही मौके पर पहुंच गए। झुलसे कर्मियों के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ शेष कर्मचारियों को दूसरे वाहन से बूथों के लिए रवाना किया गया। झुलसे तीन कर्मचारियों के स्थान पर रिजर्व स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन