फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Electric current came in the cooler installed in the outpost, the inspector died due to the grip

Etawah: चौकी में लगे कूलर में आया करंट, दरोगा की चपेट में आने से मौत, एक माह पहले ही मिली थी पदोन्नती

Fri, 07 Jul 2023 01:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 07 Jul 2023 01:12 PM IST
सार

Etawah News: थाना पुलिस ने उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। इस पर एसपी देहात सतपाल सिंह, सीओ सैफई नागेंद्र चौबे घटना स्थल पर पहुंच गए। चौकी इंचार्ज दर्शन सिंह सोलंकी ने बताया कि घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है।

विज्ञापन
Electric current came in the cooler installed in the outpost, the inspector died due to the grip
मृतक दरोगा और जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की बसरेहर चौकी में लगे कूलर के करंट की चपेट में आकर दरोगा की मौत हो गई। इससे महकमे में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंचे एसपी देहात सत्यपाल सिंह ने जांच पड़ताल करके शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन

थाना चौबिया क्षेत्र की कर्री चौकी में दरोगा विजय प्रताप सिंह निवासी कलैना गांव थाना बरौर जनपद कानपुर देहात की तैनाती थी। वह एक माह पहले ही पदोन्नती पाकर दरोगा बने थे। शुक्रवार सुबह वह चौकी में ही थे। चौकी के पीछे बने शौचालय में पेशाब करने के लिए गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद लौटते वक्त बारिश होने की वह से गीली मिट्टी पर फिसलकर वह गिरने लगे। बचने के लिए चौकी पर ही लगे कूलर पर हाथ पड़ते ही वह करंट की चपेट में आ गए। इससे उनकी घिग्गी बंध गई और कुछ ही मिनटों में मौत हेा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूधिया के आने पर पुलिस को हुई जानकारी
सुबह लगभग साढ़े सात बजे दूधिया के आने पर इस घटना की जानकारी पुलिस को हुई। थाना पुलिस ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इस पर एसपी देहात सतपाल सिंह, सीओ सैफई नागेंद्र चौबे घटना स्थल पर पहुंच गए। चौकी इंचार्ज दर्शन सिंह सोलंकी ने बताया कि घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed