{"_id":"5fee21d18ebc3e3b65736c83","slug":"electicity-problem-akbarpur-news-knp603271257","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्ट से रसूलाबाद कस्बे में आठ घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्ट से रसूलाबाद कस्बे में आठ घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। मुख्य लाइन में अलियापुर (बिल्हौर) के पास फाल्ट आने से कस्बे में गुरुवार की भोर में बिजली गुल हो गई। सुबह जलापूर्ति नहीं होने से 13 वार्डों की 30 हजार आबादी को परेशानी उठानी पड़ी। बिजली न आने से तहसील में कामकाज प्रभावित हुआ। वहीं अस्पताल में जनरेटर चलवाकर काम कराए गए। करीब आठ घंटे बाद फाल्ट दुरुस्त होने पर दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
बिल्हौर के 132 ग्रिड सबस्टेशन से रसूलाबाद नगरीय उपकेेंद्र को बिजली आपूर्ति होती है। गुरुवार भोर में लगभग 4 बजे मुख्य लाइन में फाल्ट आ गया। ब्रेक डाउन होने से उपकेंद्र ठप हो गया। इसकी वजह से यहां से जुड़े 13 वार्डों की बिजली गुल हो गई। तहसील, अस्पताल, थाना, नगर पंचायत कार्यालय में कामकाज प्रभावित हुआ। इंतजार के बाद भी बिजली नहीं आने पर जनरेटर चलवाकर काम शुरू कराए गए। सुबह जलापूर्ति नहीं होने से लोगों को ठंड में हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ा। बिजली गुल होने से ब्लोअर नहीं चल सके। गीजर ठप रहने से लोगों को ठंडे पानी से नहाना पड़ा। लगभग दस बजे विद्युत टीम ने मुख्य लाइन की पेट्रोलिंग शुरू की। काफी प्रयास के बाद मुख्य लाइन का फाल्ट मिल सका। दोपहर में अलियापुर के पास जंफर में आया फाल्ट दुरुस्त किया गया। दिलीप श्रीवास्तव, दीपेंद्र मिश्र, अंबर सिंह व रामदर्शन पांडेय आदि ने बताया कि मुख्य लाइन में बीच-बीच में फाल्ट होते हैं। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ग्रामीण उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति कराई जा सकती है, लेकिन विद्युत अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। जेई सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि कोहरा गिरने से नमी की वजह से फाल्ट होते हैं। फाल्ट को दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति दोपहर में बहाल करा दी गई।