फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   electicity

केबल फुंका, सौ गांवों की छह घंटे गुल रही बिजली

Fri, 01 Jan 2021 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
electicity
करियाझाला मोड़ के पास विद्युत केबल ठीक करते कर्मी। - फोटो : AKBARPUR
झींझक (कानपुर देहात)। पारेषण केंद्र कठिका से भोलानगर मोहल्ला नवीन विद्युत उपकेंद्र लगरथा रोड पर आने वाली 33 केवी लाइन की केबल करियाझाला मोड़ के पास फुंक गई। विद्युत उपकेंद्र से जुड़े झींझक के दो मोहल्लों व सौ गांवों की बिजली सप्लाई करीब छह घंटे ठप रही। विद्युत कर्मियों ने केबल बदली। इसके बाद सप्लाई दोबारा बहाल हो सकी।
विज्ञापन

नवीन विद्युत उपकेंद्र लगरथा रोड पर आने वाली 33केवी लाइन की केबल करियाझाला मोड़ के पास गुरुवार सुबह करीब छह बजे फुंक गई। जिससे कस्बा के भोलानगर व खानपुर रोड मोहल्ला समेत उइछा, गौरी, बान, लालपुर, औरंगाबाद, मंगलपुर, लगरथा, मुंडेरा, नसीरपुर, लालपुर, पालनगर, परजनी, चिरखिरी, शाहपुर सहित सौ गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। बिजली कर्मियों ने जली केबल की जगह नई केबल लगाई। दोपहर 12 बजे सप्लाई बहाल हो सकी। मुंडेरा के विपिन, गौरी के राहुल, उइछा के सौरभ, लालजी पुरवा के राजेश ने बताया कि बिजली सप्लाई बाधित रहने से सबमर्सिबल नहीं चल पाते हैं। पानी की भी समस्या होती है। जेई झींझक सुधीर गौतम ने बताया कि कोहरे में नमी के कारण 33 केवी लाइन का केबल फुंक गया था। केबल बदलने के बाद बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed