{"_id":"5fd668d28ebc3e3b4170f90d","slug":"electicity-akbarpur-news-knp599735150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ गांवों की बिजली आठ घंटे रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ गांवों की बिजली आठ घंटे रही गुल
विज्ञापन
केबल बक्सा ठीक करता विद्युत कर्मी।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक (कानपुर देहात)। नवीन उपकेंद्र की मुख्य लाइन में कस्बे के रेलवे लाइन के पास शनिवार की रात केबल बाक्स फुंकने से कस्बे के दो मोहल्लों व सौ गांवों की बिजली गुल हो गई। रात में फाल्ट सही नहीं किया जा सका। रविवार की सुबह विद्युत कर्मियों ने केबल बाक्स बदलकर आठ घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल की। इस दौरान सबमर्सिबल पंप न चलने से लोगों को पीने का पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ा।
कठिका पारेषण केंद्र, कठिका से कस्बे के भोला नगर मोहल्ला के लगरथा रोड स्थिति नवीन उपकेंद्र को जोडने वाली 33केवी मुख्य लाइन का झींझक रेलवे लाइन किनारे होकर आई है। भूमिगत केबल को ओवर हेड लाइन से यहां केबल बक्सा के जरिए जोड़ा गया है। शनिवार की रात 2.40 बजे फुंक गया। उपकेंद्र के कांशीराम कालोनी, औरंगाबाद अकारु, मंगलपुर व भोलानगर फीडरों से जुड़े लगरथा, लालपुर, गौरी, उइछा, मुंडेरा, सुरासी, गौरी ताली, औरंगाबाद, चिरखिरी, परजनी, शाहपुर समेत सौ गांवों व कस्बा के खानपुर रोड व भोलानगर मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। केबल फुंकने से पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही। रविवार की सुबह कर्मी पहुंचे और केबल बक्सा बदलकर 9.40 बजे आपूर्ति बहाल की गई। सुबह के समय सबमर्सिबल पंप व अन्य उपकरण नहीं चल सके। इससे लोगों को परेशानी हुई। एसडीओ विद्युत गौरव द्विवेदी ने बताया कि कोहरा गिरने से नमी बढ़ गई है। इसकी वजह से केबल बक्सा फुंक गया। केबल दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
वाहन की टक्कर से खंभे टूटे, तीन गांवों की बिजली गुल
रसूलाबाद के कानपुर रोड स्थित अंगदपुर दहेलिया गांव के पास शनिवार की रात वाहन की टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया। खंभों के टूटने व क्षतिग्रस्त होने से तीन गांवों की बिजली गुल हो गई। जेई ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
रसूलाबाद-कानपुर रोड पर अंगदपुर गांव के पास शनिवार रात अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे बिजली के खंभे में टक्कर मार दी। इससे एक खंभा टूट गया जबकि तीन खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद भैंसायां फीडर के तीन गांव जोगिन डेरा, मधु निवादा, दहेलिया गांव की बिजली गुल होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। विभाग के अफसरों का कहना है कि बिजली के खंभों को ठीक करने में तीन से चार दिन लग सकता है। इसके बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल हो सकेगी। इधर, जेई सुभाष चंद्र यादव की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।