{"_id":"66f6b4a08be0bfb2c50f8bcb","slug":"elderly-man-died-due-to-electric-shock-kanpur-news-c-220-1-akb1007-117566-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग की जान गई
Fri, 27 Sep 2024 07:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 27 Sep 2024 07:05 PM IST
विज्ञापन
डेरापुर। थाना क्षेत्र के अमौली में गुरुवार सुबह कूड़ा फेंकने जा रहा बुजुर्ग बिजली के खंभे से करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच की। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
अमौली निवासी हीरालाल (85) किसान थे। बेटे वीरेंद्र कटियार ने बताया कि पिता गुरुवार सुबह सात बजे के करीब घर का कूड़ा फेंकने गए थे। कूड़ा फेंकने के दौरान वह घूरे के पास लगे बिजली के खंभे के पास सपोर्टिंग वायर की चपेट में आ गए। वायर में करंट आ रहा था। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी पर बहू सावित्री कटियार, नाती सुधीर, सुबोध, सूचि सहित परिजन रोने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि परिजन ने पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।