{"_id":"5ab7726d4f1c1bbf758b7501","slug":"elderly-couple-s-dead-bodies-found-on-same-bed","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ बिस्तर पर पड़ा मिला बुजुर्ग दंपति का शव, ग्लास में लगा दूध 'खोल सकता है राज'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ बिस्तर पर पड़ा मिला बुजुर्ग दंपति का शव, ग्लास में लगा दूध 'खोल सकता है राज'
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 25 Mar 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
मृतक दंपति की फाइल फोटो, मौके से मिला ग्लास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर में श्याम नगर सी ब्लाक में शनिवार को बिस्तर पर बुजुर्ग दंपति का शव पड़ा मिला। उनके बेटे के दोस्त ने शव पड़े देखे तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस को कमरे में रखा दूध लगा कांच का ग्लास मिला, जिसमें जहर (सल्फास) के अंश होने का अनुमान है। उसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
श्याम नगर सी ब्लाक में कमल यादव के किराए के मकान में छह माह से अरुण मिश्रा (55), पत्नी पुष्पा मिश्रा (50) बेटे मनु के साथ रहते थे। मनु प्राइवेट नौकरी करता है। शनिवार सुबह मनु काम पर चला गया था। दोपहर को मनु का दोस्त साहिल किसी काम से उनके घर पहुंचा तो बिस्तर पर बुजुर्ग दंपति अचेत पड़े मिले। उसकी सूचना पर मनु आया और एंबुलेंस से माता-पिता को लेकर कांशीराम ट्रामा सेंटर और फिर हैलट पहुंचा।
वहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया। डाक्टरों ने सल्फास से दोनों की मौत की बात कही। इसके बाद परिजन हैलट से चुपचाप दोनों शव को घर वापस ले आए। परिजनों ने अंतिम संस्कार के लिए सामान भी मंगा लिया था। मौत का कारण हार्ट अटैक बताते रहे। परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भगवती गेस्ट हाउस से कार्यक्रम के बाद श्यामनगर में किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे। भीड़ देख वह गाड़ी से नीचे उतरे और घटना पर दुख जताया। उन्होंने घटना का कारण पूछा।
विज्ञापन
नयागंज में मिठाई की दुकान थी
लोगों के बीच चर्चा रही कि दोनों ने परिवार से प्रताड़ित होकर कदम उठाया है। बताया कि वह किदवई नगर के रहने वाले थे। उनकी नयागंज में मिठाई की दुकान थी। इसे परिवार के लोगों ने बेच दिया। अब इनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं थी, किराए पर रह रहा यह परिवार किसी से मतलब नहीं रखता था। पुलिस इस ओर भी जांच कर रही है।