फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Elder brother murdered over minor dispute, Incident related to drainage of water, man attacked with a pot and

मामूली विवाद में बड़े भाई की हत्या: नाली से पानी निकासी को लेकर हुई घटना, टकोरे से हमला कर उतारा मौत के घाट

Sun, 12 Nov 2023 10:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 12 Nov 2023 10:15 AM IST
सार

Farrukhabad News: सीओ ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। रामकिशन खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।

विज्ञापन
Elder brother murdered over minor dispute, Incident related to drainage of water, man attacked with a pot and
Farrukhabad Murder Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में दिवाली पर नाली से पानी निकासी के मामूली में युवक ने बड़े भाई पर टकोरे (धारदार हथियार) से हमला कर हत्या कर दी। बचाने पहुंची पुत्र वधू भी पिटाई में घायल हो गई। पर्व की खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर टिलियां गांव निवासी रामकिशन (60) और उनके छोटे भाई श्रीकृष्ण के घर एक ही मकान में हैं। श्रीकृष्ण के मकान की नाली का पानी बड़े भाई रामकिशन के दरवाजे से होकर जाता है। अक्सर पानी ओवरफ्लो हो जाने पर रामकिशन के दरवाजे के सामने गंदगी फैल जाती है।
विज्ञापन

इसे लेकर आए दिन भाइयों में विवाद होता है। शनिवार शाम गंदगी फैलने पर दोनों भाइयों में विवाद हो गया। इस दौरान गुस्साए श्रीकृष्ण ने बड़े भाई रामकिशन पर टकोरे से हमला कर दिया। रामकिशन की मौके पर ही मौत हो गई। घायल पुत्र वधु सिया देवी सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारोपी की तलाश में पुलिस दे रही है दबिश
सूचना पर सीओ सोहराब आलम व इंस्पेक्टर जेपी पाल सीएचसी पहुंचे। परिजनों से घटनाक्रम की जानकारी की। सीओ ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। रामकिशन खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दो पुत्र दुर्गा व देव सिंह हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed