फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ekta murder Police will take the gym trainer on custody remand scene recreation husband Rahul said help me

एकता हत्याकांड: जिम ट्रेनर को कस्टडी रिमांड पर लेगी पुलिस…होगा सीन रीक्रिएशन, पति राहुल बोला- मेरी मदद करें

Tue, 29 Oct 2024 10:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 29 Oct 2024 10:45 AM IST
सार

Kanpur News: पत्नी एकता का अंतिम संस्कार करने के बाद पति राहुल गुप्ता ने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अगर पुलिस मेरी पत्नी का अफेयर विमल से बता रही है, तो इसका साक्ष्य दें। वहीं, पुलिस पूरी घटना के सीन रीक्रिएशन की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
Ekta murder Police will take the gym trainer on custody remand scene recreation husband Rahul said help me
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में एकता गुप्ता हत्याकांड की परत दर परत खोलने के लिए आरोपी जिम ट्रेनर विमल सोनी उर्फ विमल सोनी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर क्राइम सीन रीक्रिएशन की तैयारी शुरू हो गई है। पुलिस ने कस्टडी रिमांड के दौरान आरोपी से क्या-क्या सवाल पूछने की, इसकी सूची भी बनाना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने जो बयान दिए हैं, उन्हें भी तस्दीक कराया जाएगा।

विज्ञापन

इन सवालों के तलाशे जाने हैं जवाब

  • सीसीटीवी फुटेज थी तो क्यों नहीं की जांच: पुलिस का कहना है कि उनके पास आरोपी विमल सोनी की डीएम कंपाउंड में दो सीसीटीवी फुटेज हैं। 4 महीने पहले दर्ज हुए अपहरण के मुकदमे के बाद जब पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज थी, तो पुलिस ने विमल के वहां होने की वजह की जांच क्यों नहीं की?
  • गाड़ी की क्यों नहीं कराई फोरेंसिक जांच: वारदात होने के अगले दिन जब आरोपी विमल की गाड़ी उसकी बहन के यहां से बरामद हुई, तो पुलिस ने गाड़ी में मिले चुन्नी, क्लचर, रस्सी आदि का फॉरेंसिक जांच क्यों नहीं करवाई?
विज्ञापन
विज्ञापन

  • अंदर कैसे और कहां से गई कार: पुलिस ने आधिकारिक बयान में बताया की विमल डीएम कंपाउंड में बने ऑफिसर्स क्लब में गाड़ी ले गया जो शव दफनाने वाले गड्ढे के 10 फीट दूर है। जबकि गेट से अंदर गुजरने की चौड़ाई 65 इंच है और i10 गाड़ी की चौड़ाई 66 इंच है, तो गाड़ी अंदर कैसे गई?
  • किसी ने क्यों नहीं सुनी गड्ढा खोदने की आवाज: जहां बॉडी गड्ढा खोदकर डाली गई, वह डीएम के घर के प्रवेश द्वार से मात्र 7 फीट दूर, तो कैसे किसी ने खुदाई की आवाज नहीं सुनी?
विज्ञापन

  • शुरू में क्यों शांत रही पुलिस: जब परिवार ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई, तो पुलिस ने प्रेम प्रसंग का मामला मानकर क्यों दूसरे पहलू पर जांच नहीं की?
  • डीएम कंपाउंड में जांच क्यों नहीं: परिवार का कहना है कि उन्होंने महीना पहले ही पुलिस को बता दिया था कि ट्रेनर की डीएम कंपाउंड में गतिविधियां संदिग्ध है तो पुलिस ने उसे पहली बार जांच क्यों नहीं की?
  • बार-बार बैराज क्यों गया आरोपी: ग्रीन पार्क से निकलने के बाद विमल अपनी कार से तीन बार गंगा बैराज तक गया। बार-बार वह वहां क्यों गया?

  • हत्या कहां हुई: ऐसा तो नहीं कि कार में बेहोश एकता को लेकर वह ऑफिसर्स क्लब पहुंचा और वहां हत्या कर उसके शव को गड्ढे में दबा दिया?
  • कोई मददगार भी था क्या: अकेले शव को ठिकाने लगाना आसान नहीं, इसलिए मददगार की तलाश की जाए?
  • नशीला पदार्थ दिया या नहीं: विमल रोजाना एकता को एनर्जी ड्रिंक देता था। घटना वाले दिन उसने एनर्जी ड्रिक में नशीला पदार्थ मिला दिया था या नहीं ?

मेरी पत्नी को शांति कैसे मिलेगी
मामले में पोस्टमार्टम के बाद पत्नी एकता का अंतिम संस्कार करने के बाद सोमवार को उनके पति राहुल गुप्ता ने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अगर पुलिस मेरी पत्नी का अफेयर विमल से बता रही है तो इसका साक्ष्य दें। मरने के बाद भी अगर मेरी पत्नी को बदनाम किया जाएगा, तो मेरी पत्नी की आत्मा को शांति कैसे मिलेगी।

पति राहुल ने मीडिया से कहा- मेरी मदद करें
अपील करते हुए कहा कि आप लोग मेरी मदद करें, जिससे मेरे परिवार और बच्चों को न्याय मिल सकें। राहुल ने कहा कि एकता न तो घर से जेवर ले गई थी और न ही रुपये। केवल कान में पहने हुए टॉप्स ही उसके पास थे। एफआईआर में इन्हीं जेवरों का जिक्र किया था और कुछ नहीं।

वो बोली थी... 25वीं सालगिरह ऐसे ही मनाएंगे
शेयर कारोबारी राहुल ने बताया कि 24 को जिम जाने एक दिन पहले 23 जून को वह लोग बच्चों के साथ एक रिश्तेदार की 25वीं सालगिरह मनाने गए थे। रुंधे हुए गले से बताया कि वहां से लौटते समय एकता ने कहा था कि हमारी शादी को भी 14 साल हो गए। 11 साल बाद हम लोग भी ऐसे ही शादी की सालगिरह मनाएंगे। अगले दिन वह जिम चली गई और कभी लौटकर नहीं आई।

राहुल आरोपी को गुरु मानकर छूता था पांव
राहुल ने बताया कि शुरु में वह भी जिम जाता था और विमल को गुरु मानकर पैर छूता था। आम दिनों में उनका बेटा क्रिकेट और बेटी बास्केट बॉल की प्रैक्टिस को जाती थी, लेकिन पार्टी से देर से लौटने की वजह से उस दिन बच्चे सोकर नहीं उठ पाए और एकता जिम चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed