फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ek hee dupatte par latake mile yuvak aur kishoree

एक ही दुपट्टे पर लटके मिले युवक और किशोरी

Sun, 10 Oct 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
ek hee dupatte par latake mile yuvak aur kishoree
ऊसराहार (इटावा)। थाना क्षेत्र के पुरैला मार्ग पर नीम के पेड़ से रविवार को युवक और किशोरी के शव एक ही दुपट्टे पर लटके मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण भी गांव पहुंचे और पूछताछ की। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की चर्चा है, लेकिन दोनों के परिजन इनकार कर रहे हैं। थाना क्षेत्र के भगवंतपुर पश्चिमी गांव निवासी किसान बलराम पाल के बेटा कुलदीप (23) हिमाचल प्रदेश में शटरिंग का काम करता था।
विज्ञापन

उसके साथ दो भाई और भी काम करते हैं। ताऊ अछेलाल ने बताया कि कुलदीप शुक्रवार को शाम को हिमाचल प्रदेश से घर आया था। शनिवार को दोपहर रिश्तेदार के घर में जाने की बात कहकर बाइक से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में नहीं लौटा तो खोजबीन की, पर पता नहीं चला। रविवार को सुबह नगला झाबर गांव के पास पेड़ से कुलदीप का शव एक किशोरी के साथ एक ही दुपट्टे से लटका मिला।
परिजन मौके पर पहुंचे और कुलदीप का शव लड़की के साथ लटका देख हैरान रह गए। तलाशी के दौरान पुलिस को लड़की के पास से आधार कार्ड और तीन हजार रुपये मिले। उसकी पहचान मैनपुरी के थाना कुर्रा, कटरा भौंडा गांव निवासी (14) के रूप में हुई।

पुलिस ने जानकारी परिजन को देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की बात कही जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed