फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   eighty year old girl thrown into the jungle

आठ माह की बच्ची को दरिंदों ने झाड़ियों में फेंक किया खून से लथपथ, मां पर तान दिया तमंचा, ये थी वजह

Sat, 01 Jun 2019 06:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 01 Jun 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
eighty year old girl thrown into the jungle
सांकेतिक तस्वीर
इटावा के बसरेहर में चौबिया थाना के ग्राम बीना के पास आसित मेमोरियल इंटर कॉलेज के पास शनिवार सुबह बदमाशों ने बाइक सवार दंपति को तमंचे के बल पर रोक लिया। बदमाशों ने महिला की गोद से आठ माह की बच्चे छीनकर झाड़ियों में फेंक दिया और पति को गोली मारने की धमकी देकर नगदी व जेवर लूट ले गए।
विज्ञापन


दिनदहाड़े हुए सनसनीखेज वारदात की पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। गनीमत रही कि बच्ची को कोई गंभीर चोट नहीं आई। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के कलाबरी निवासी जमालुद्दीन की सुसराल उसराहार थाना क्षेत्र के बबुनीपुर मे हैं। वह पत्नी शमा बेगम और बेटी को लेकर दादी सास के चालीसा में शामिल होने गया था।
विज्ञापन


 

बदमाशों ने पति को गोली मारने की धमकी दी

शनिवार को दंपति बाइक से ही कलाबरी लौट रहे थे। सुबह करीब 10:00 बजे चौबिया थाना क्षेत्र के असित मेमोरियल इंटर कॉलेज के पास बदमाशों ने ओवरटेक कर अपनी बाइक जमालुद्दीन की बाइक के आगे लगा दी। बाइक रुकते ही बदमाशों ने जमालुद्दीन को तमंचा लगा दिया और आठ माह की बच्ची को शमा से छीनकर झाड़ियों में फेंक दिया।

जमालुद्दीन को गोली मारने की धमकी देकर बदमाशों ने शमा के कान के झाले, बाली, मंगलसूत्र, एक मोबाइल और 1300 रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश सैफई की ओर भाग निकले। दूसरे मोबाइल से शमा ने भाई आबिद को लूट की सूचना दी।

कुछ ही देर में शमा के मायके के लोग पहुंचे और चौबिया थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दंपति से वारदात की जानकारी ली। एसओ चौबिया सतीश चंद यादव ने बताया तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed