{"_id":"5f2e92288ebc3e3cc2056ef2","slug":"eight-people-of-the-same-family-health-deteriorated-after-drinking-poisonous-milk","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: जहरीला दूध पीने से एक ही परिवार के आठ लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: जहरीला दूध पीने से एक ही परिवार के आठ लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
Sat, 08 Aug 2020 05:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 08 Aug 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले में जहरीला दूध पीने से एक ही परिवार के आठ लोगों की हालत बिगड़ गई। पेट दर्द व उल्टी की शिकायत होने पर सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजन दूध में जहरीला कीड़ा गिरने की बात कह रहे हैं। फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं।
सदर कोतवाली के मानीमऊ चौकी क्षेत्र के मकदूमापुर गांव निवासी यूसूफ अली के घर में शनिवार की सुबह सभी ने दूध दूध पीया। इसके बाद आशिक (18), जुबेर (9), तौफीक (11), दिलवान (5) पुत्रगण युसूफ अली, खुर्रम (27) पुत्र पप्पू, नूरमोहम्मद (60) समेत मायके में रह रही गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर निवासी खुशनम (25) पत्नी रिजवान व उसकी पुत्री अयात (3) की हालत बिगड़ने लगी।
सभी लोगों को पेट में दर्द व उल्टी शुरू हो गई। आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार आया है। उधर परिजनों ने दूध में जहरीला कीड़ा गिरने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
ड्यूटी पर तैनात डॉ. सतेंद्र साहू ने बताया कि सभी को पेट दर्द व उल्टी की शिकायत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी की हालत में अब सुधार है। यदि फूड प्वाइजनिंग जैसी चीज होती तो दस्त भी होता। ऐसा नहीं हुआ है, अनुमान है कि कोई जहरीला कीड़ा दूध में गिरा होगा।