{"_id":"61dc8ab358be481d2d24b2a2","slug":"eight-infected-including-derapur-station-in-charge-akbarpur-news-knp6746549133","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरापुर थाना प्रभारी समेत आठ नए कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरापुर थाना प्रभारी समेत आठ नए कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
डेरापुर थाना परिसर को सैनिटाइज करता कर्मी। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। जनपद में सोमवार को डेरापुर थाना प्रभारी समेत आठ संक्रमितों में कोरोना की पुष्टि हुई है। यह संक्रमित राजपुर, रूरा, झींझक, शेखपुर में मिले हैं। कोरोना के कुल 17 केस एक्टिव हैं।
जनपद में संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। हालांकि अभी तक किसी में गंभीर लक्षण नहीं पाए गए हैं। इस वजह से सभी 17 मरीज होम आइसोलेट हैं। सोमवार देर शाम आई रिपोर्ट में ढिकची निवासी महेंद्र प्रताप सिंह संक्रमित मिले। वह सीएचसी पुखरायां में कार्यरत हैं। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना किट देकर होम आइसोलेट किया। वहीं, सीएचसी के 32 स्वास्थ्यकर्मियों की एंटीजन जांच हुई तो वह निगेटिव मिले। सभी के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। ढिकची क्षेत्र में दो अन्य युवक भी संक्रमित मिले हैं।
वहीं, डेरापुर सीएचसी प्रभारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि डेरापुर थाना प्रभारी अखिलेश जायसवाल को थाना परिसर के आवास में होम आइसोलेट कर दिया गया है। नगर पंचायत की ओर से पूरे थाने में सैनिटाइजनेशन किया गया। इसी तरह कस्बा का गांधी नगर निवासी एक युवक मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। सप्ताह भर पूर्व वह मुंबई से झींझक लौटा था। आठ जनवरी को उसने सीएचसी में आरटीपीसीआर कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया था। रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित पाया गया है। सोमवार को संक्रमित के घर पहुंची झींझक सीएचसी से स्वास्थ्य टीम ने तीन लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए। संक्रमित को दवा की किट देकर होम आइसोलेट कर दिया। इसी तरह रसूलाबाद के बक्सा गांव में दो संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
बिना लक्षण वालों को सात दिन रखा जाएगा होम आइसोलेट
कानपुर देहात। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार देर रात गाइडलाइन जारी हुई है। इसमें बिना लक्षण वाले मरीजों को सिर्फ सात दिन होम आइसोलेट किया जाएगा। नई गाइडलाइन के अनुसार मलासा ब्लॉक के दोनों युवकों को होम आइसोलेशन से मुक्ति मिल गई है।