फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Eight day religious festival will be held in Motijheel Lawn from today

Kanpur News: मोतीझील लॉन में आज से होगा आठ दिवसीय धार्मिक महोत्सव

Sun, 08 Feb 2026 02:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Eight day religious festival will be held in Motijheel Lawn from today
कानपुर। श्री बांके बिहारी जी परिवार समिति की ओर से आठ से 15 फरवरी तक मोतीझील स्थित लॉन नंबर-2 में धार्मिक महोत्सव आयोजित होगा। समिति के संजय गुप्ता ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ आठ फरवरी को सुबह नौ बजे कलश व पोथी यात्रा से होगा, इसके बाद दो बजे श्रीमद्भागवत कथा शुरू होगी। नौ फरवरी को नारद-व्यास संवाद, पांडव चरित्र और शुकदेव आगमन, 10 फरवरी को कपिल-देवहुति संवाद व ध्रुव चरित्र, 11 फरवरी को बलि-वामन प्रसंग, श्रीकृष्ण जन्म और नंदोत्सव, 12 को श्रीकृष्ण बाललीला, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा और छप्पन भोग, 13 को महारास लीला, उद्धव चरित्र, मथुरा गमन और रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया जाएगा। 14 फरवरी को सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, व्यास पूजन, कथा विश्राम और फूलों की होली का आयोजन होगा। महोत्सव का समापन 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक और अखंड ज्योत प्रज्ज्वलन के साथ होगा, इसके बाद दोपहर दो बजे से भजन संध्या आयोजित होगी, जिसमें विवेक शर्मा (कोलकाता), रितु पांचाल (दिल्ली) और कानपुर के प्रसिद्ध कलाकार प्रस्तुति देंगे। प्रेसवार्ता में राजेंद्र गुप्ता, पंकज वर्मा, रामकिशन अग्रवाल, विनोद मोरारका, अनुपम अग्रवाल, अजय अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed