{"_id":"5b2407424f1c1bab6e8b8054","slug":"eid-ul-fitr-today-celebrate-eid","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद मुबारक 2018: चांद दिखा, ईद-उल-फितर आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद मुबारक 2018: चांद दिखा, ईद-उल-फितर आज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 16 Jun 2018 05:14 AM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुरः ईद-उल-फितर के चांद की तस्दीक शुक्रवार को हो गई। देवबंदी विचारधारा और शिया मुस्लिमों ने शुक्रवार को अंतिम तीसवां रोजा रखा। उनकी ईद यूं भी शनिवार को होनी थी। बरेलवी विचारधारा के उलेमा ने भी शुक्रवार को चांद दिखने की पुष्टि कर दी। ऐसे में ईद के चांद को लेकर संशय खत्म हो गया। अब सभी मुसलमान एक साथ शनिवार को ईद मनाएंगे। ईद का चांद दिखने पर सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
बरेलवी विचारधारा के शहरकाजी मौलाना रियाज अहमद हशमती और मौलाना आलम रजा नूरी की रूयत-ए-हिलाल (चांद कमेटियों) ने चांद की तस्दीक की। दोनों शहरकाजियों की तरफ से हाफिज सगीर आलम हबीबी और शमसुल कमर रहमानी ने चांद की पुष्टि की।
देवबंदी विचारधारा के शहरकाजी मुफ्ती मंजूर मजाहिरी की मरकजी रूयते हिलाल कमेटी और शिया शहरकाजी मौलाना हामिद हुसैन ने गुरुवार को ही 16 जून को ईद होने का एलान कर दिया था। अहले हदीस विचारधारा के शहर प्रमुख इकबाल मोहम्मदी ने भी शनिवार को ईद मनाने का ऐलान किया है।