{"_id":"988ba204c62a374dba5199b388ee62bf","slug":"education-teaches-a-way-of-life-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जीने का तरीका सिखाती है शिक्षा’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जीने का तरीका सिखाती है शिक्षा’
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Mon, 07 Sep 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षित होने से व्यक्ति न केवल सही-गलत की पहचान कर सकता है बल्कि एक आदर्श जिंदगी जीने का तरीका भी सीख सकता है। फेसबुक, स्मार्टफोन के दौर में बिना शिक्षा के जिंदगी की कल्पना नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
शिक्षा वर्तमान में हर व्यक्ति की जरूरत बन गई है। शमसी सोसाइटी फार एजूकेशनल वेलफेयर की ओर से मर्चेंट चेंबर में आयोजित सम्मान समारोह में ये बातें मुख्य वक्ता अनवारुल हक ने कहीं।
विज्ञापन
इस मौके पर 10वीं, 12वीं की परीक्षा में बेहतर रिजल्ट लाने वाले छात्रों, हाफिजों को मेडल, नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि शाहिद वसीम ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जो किसी भी क्षेत्र में व्यक्ति को साबित करने में मदद देता है। शिक्षा के महत्व को समझने की जरूरत है। बिना शिक्षा के प्रतिस्पर्धा के दौर में आगे बढ़ना मुश्किल है।
संस्था के अध्यक्ष समर शमसी ने कहा कि 1997 से सोसाइटी छात्रों को एडाप्ट करके शिक्षित कर रही है। महासचिव अब्दुल्लाह हनीफ ने भी विचार रखे। इस दौरान सोसाइटी की फेसबुक से भी जुड़ने का आह्वान किया गया।
इससे पहले इकरा पब्लिक स्कूल और सिद्दीक फैजेआम के बरीशा, असफिया, अरुबिया, जारा, हमना ने बिस्मिल्लाह, मां की दुआ, गुड हैबिट, हाफिज और शिक्षा की उपयोगिता पर नाटक का मंचन किया। यहां पर कनवीनर फैज इकबाल, जैद शाहिद, फजल नासिर, अनवर, शादाब आलम, गुलजार, शिराज, अनवर , शादाब आलम आदि मौजूद रहे।
इन्हें मिला अवार्ड
यंगेस्ट हफीज अवार्ड: मोहम्मद हुजैफा
मोहम्मद इलियास मेमोरियल अवार्ड: मोहम्मद रेयान,
लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड: शाहिद नफीस (समाज सेवा व शिक्षा के कार्यों के लिए)
अब्दुल रज्जाक मेमोरियल अवार्ड: इकरा पब्लिक स्कूल की मारिया कौसर 10वीं में 86 फीसदी अंक लाने पर
जलीस फातिमा बेगम मेमोरियल अवार्ड: यूनाइटेड पब्लिक स्कूल की जैनब आइशा को 12वीं में 94 फीसदी अंक लाने पर और इबरा नफीस को 10वीं में 94 फीसदी अंक लाने पर
बेस्ट शमसी गर्ल अवार्ड: हडर्ड हाईस्कूल की नमीरा फातिमा को 10वीं में 95.66 फीसदी अंक लाने पर
बेस्ट शमसी ब्वायज अवार्ड: देहली पब्लिक स्कूल के इरफान को 10वीं में 95 फीसदी अंक लाने पर
ईशान उल्लाह मेमोरियल अवार्ड: विशप वेस्टकाट स्कूल के जहीर को 12वीं में 90.33 फीसदी अंक लाने पर