{"_id":"5857dcf34f1c1b1b64e39174","slug":"education-minister-delivered-message-of-chief-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद डिंपल यादव नदारद, शिक्षा राज्यमंत्री ने सुनाया मुख्यमंत्री का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद डिंपल यादव नदारद, शिक्षा राज्यमंत्री ने सुनाया मुख्यमंत्री का संदेश
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 19 Dec 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
796 परियोजनाओं का बटन दबाकर लोकार्पण व शिलान्यास करते शिक्षा राज्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज के राजकीय मेडिकल कॉलेज के आडीटोरियम सभागार में सोमवार की दोपहर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल ने जिले के जनप्रतिनिधियो व अफसरो के साथ 650 मेधावी छात्र-छात्राओ को लैपटाप का वितरण किया। इसके अलावा 1634 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास बटन दबाकर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सांसद डिंपल को आना था लेकिन सांसद नदारद दिखीं।
उनके न आने पर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस कार्यक्रम के लिए पत्र भेजा है। उन्होंने सीएम के भेजे पत्र को पढ़कर सुनाया। जिसमें सीएम ने छात्र-छात्राओं से कहा कि लैपटाप के जरिये वह अपने बेहतर भविष्य की तैयारियां करें।
इस मौके पर उन्होंने मौजूद मेधावी छात्र-छात्राओं से कहा कि लैपटाप का उपयोग अपने बेहतर कैरियर को बनाने के लिए करे। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री की सोच है कि उन्होंने क से कबूतर के स्थान पर क से कंप्यूटर की बात कही है। नोटबंदी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तीखा व्यंग करते हुए कहा कि आने वाला कल इस बात को साबित कर देगा कि नोटबंदी का फैसला कितना सही था। कहा कि अच्छे दिनों का सपना दिखाकर अब मन की बात कह रहे है। प्रधानमंत्री मन की नहीं मस्तिष्क की बात करे। जिलाधिकारी डा.अशोक चंद्र ने कहा कि कार्यक्रम में 668 योजनाओं का लोकार्पण व 128 योजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है। यह सभी योजनाए 1634 करोड़ लागत की है।
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान 167 करोड़ की लागत से निर्मित राजकीय कैंसर इंस्टीट्यूट व 137 करोड़ की लागत से निर्मित राजकीय ह्दय रोग संस्थान व 229 करोड़ की लागत से निर्मित राजकीय पैरा मेडिकल कालेज, 165 करोड़ की लागत से बने राजकीय इंजीनियरिंग कालेज जैसी बड़ी परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया गया।
कैंसर के लिए 90 करोड़ की मशीने विदेशो से आएंगी
कार्यक्रम के दौरान जेके कैंसर इंस्टीट्यूट कानपुर के पूर्व निदेशक डा.अवधेश दीक्षित ने कहा कि नवनिर्मित कैंसर अस्पताल की ओपीडी जल्द शुरु होगी। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल की जिम्मेदारी प्रदेश शासन ने उनको सौंपी है। ओपीडी सेवा शुरू करने के लिए कैंसर चिकित्सक डा.शैलजा श्रीवास्तव, डा.राजेंद्र सिंह की नियुक्ति कर ली गई है। 90 करोड़़ की लागत से इस अस्पताल में अत्याधुनिक मशीने विदेशो से क्रय की जा रही है।
सरकार की योजनाए गिनाकर वाह-वाही लूटी
तिर्वा में कार्यक्रम के दौरान क्रांतिकारी शिक्षा सदन इंटर कालेज त्रिलोकपुर के छात्र अंकित यादव ने प्रदेश सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओ को गिनाकर वाह-वाही लूटी। कन्नौज के एक पब्लिक स्कूल की कक्षा छह की छात्रा तेजस पाल ने मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओ को गिनाकर तालियां बटोरी। इन दोनों छात्रों को शिक्षा राज्यमंत्री व डीएम ने एक-एक हजार रुपये का नकद पुरष्कार देकर सम्मानित किया।