फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   E-pos machines started getting repaired in Kanpur dehat, distributors will no longer be able to make excuses in distribution of fertilizers

कानपुर देहात में दुरुस्त होने लगीं ई-पॉस मशीनें, खाद वितरण में वितरक अब नहीं बना सकेंगे बहाना

Wed, 09 Feb 2022 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
E-pos machines started getting repaired in Kanpur dehat, distributors will no longer be able to make excuses in distribution of fertilizers
विकास भवन में ई-पॉश मशीन की मरम्मत करता कर्मी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। खाद वितरण में ई-पॉस मशीनों की खराबी का अब वितरक बहाना नहीं बना सकेंगे। इसके लिए विकास भवन के जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में एक कक्ष आरक्षित किया गया है। मंगलवार को 27 खराब ई-पॉस मशीनों की मरम्मत कर वितरकों को सौंपी गईं।
विज्ञापन

जनपद में रबी व खरीफ सीजन के दौरान खाद की मांग काफी बढ़ जाती है। ऐसे में कई बार देखने में आता कि वितरक ई-पॉस मशीन खराब होने का बहाना बनाकर मनमाने तरीके से खाद की बिक्री करने में जुट जाते हैं। वहीं कई वितरक कालाबाजारी करने से भी बाज नहीं आते।
विज्ञापन

जबकि शासन से स्पष्ट निर्देश हैं कि बिना ई-पॉस मशीन के किसी भी सूरत में खाद न बेची जाए। इस समस्या का हल निकालने के लिए विकास भवन के जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में खराब ई-पॉस मशीन मरम्मत के लिए एक कक्ष आरक्षित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां संबंधित कंपनी के इंजीनियर को बुलाकर मशीनों की तत्काल मरम्मत करा दी जाती है। मंगलवार को 33 खराब ई-पॉस मशीनें मरम्मत के लिए लाई गई। जिनमें से 27 की खामियों को ठीक किया गया।

जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि ऐसे वितरिक जिनकी ई-पॉस मशीन खराब है, वह एक प्रार्थना पत्र देकर मशीन जमा करा दें। इंजीनियर को बुलाकर मरम्मत कराकर उन्हें सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed