{"_id":"19c43ccc9770026d78962bf9e1a3ebeb","slug":"e-pension-will-start-from-june-30-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 जून से शुरू होगी ई-पेंशन सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 जून से शुरू होगी ई-पेंशन सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 30 जून से ई-पेंशन की सुविधा शुरू हो रही है। इसके शुरू होने से अधिकारियों और कर्मचारियों को पेंशन, ग्रेच्युटी और नगद भुगतान के लिए कागजात तैयार कराने को कोषागार और विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
संबंधित व्यक्ति को हर सूचना एसएमएस से उसके मोबाइल पर मिलती रहेगी। अभी किसी अधिकारी या कर्मचारी को रिटायरमेंट के बाद अपने कागजात डीडीओ (आहरण-वितरण अधिकारी) से तैयार कराते हुए कोषागार के चक्कर लगाने पड़ते हैं। संबंधित विभाग से पेंशन पेमेंट ऑर्डर, ग्रेच्युटी पेमेंट ऑर्डर और राशिकरण (नकद) पेमेंट ऑर्डर तैयार कराकर अपर निदेशक कोषागार पेंशन के दफ्तर में भेजे जाते हैं।
अपर निदेशक (कोषागार) इन कागजात के आधार पर पेंशन, ग्रेच्युटी और नगद भुगतान की मंजूरी (प्राधिकार पत्र) कोषागार भेजते हैं। यह प्रक्रिया काफी लंबी होती है। ई-पेंशन सुविधा चालू होने के बाद विभाग से संबंधित कागजात ऑनलाइन अपर निदेशक दफ्तर पहुंच जाएंगे। अपर निदेशक दफ्तर से सभी कागजात की एक-एक कॉपी ऑनलाइन ही डीडीओ के पास जाएगी। इसकी सूचना संबंधित व्यक्ति के मोबाइल पर एसएमएस से दी जाएगी।
विज्ञापन
अगर कागजात में किसी तरह की कमी या अपर निदेशक (पेंशन) को आपत्ति होगी, तो यह सूचना भी एसएमएस के माध्यम से संबंधित व्यक्ति को मिल जाएगी। तय समय में संबंधित कागजात जमा करते ही पेंशन, ग्रेच्युटी और नगद भुगतान की मंजूरी की सूचना का एसएमएस भी मिल जाएगा। मुख्य कोषाधिकारी शिव सिंह ने बताया कि ई-पेंशन की सुविधा 30 जून से चालू कर दी जाएगी। 27 जून को सभी डीडीओ की ट्रेनिंग है।