फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Durga Vahinis provincial convenor sitting on hunger strike, VHP removed her the obscene video was releaseds

Kanpur: भूख हड़ताल पर बैठीं दुर्गा वाहिनी की प्रांत संयोजिका, विहिप ने अश्लील वीडियो पर था हटाया

Thu, 23 Feb 2023 09:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 23 Feb 2023 09:26 PM IST
सार

दुर्गा वाहिनी प्रांत संयोजिका पद से हटाए जाने पर भूख हड़ताल पर बैठीं हैं। बता दें कि अश्लील वीडियो जारी होने का आरोप लगा विहिप ने संयोजिका को हटाया था। सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़ी रहीं।

विज्ञापन
Durga Vahinis provincial convenor sitting on hunger strike, VHP removed her the obscene video was releaseds
दुर्गा वाहिनी प्रांत संयोजिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में विहिप ने दुर्गा वाहिनी प्रांत संयोजिका पर उनका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का आरोप लगाकर पद से हटा दिया है। प्रांत संयोजिका ने दावा किया है कि वीडियो उनका नहीं है। मामले की जांच कराने की मांग को लेकर गुरुवार को गोविंदनगर स्थित प्रांत कार्यालय में भूख हड़ताल पर बैठ गईं।

विज्ञापन

पूर्व प्रांत संयोजिका ने बताया कि विहिप के प्रांत क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह ने पद से हटा दिया है। कारण पूछने पर बताया गया कि काशी प्रांत संयोजक ने उनका एक अश्लील वीडियो भेजा है। उनका कहना है कि उन्हें साजिश के तहत फर्जी वीडियो को आधार मानकर हटाया गया। 
विज्ञापन

उन्होंने वीडियो की बिना जांच कराए ही कार्रवाई किए जाने का विरोध जताया। सभी पदाधिकारियों से वीडियो की जांच कराने की मांग की। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई, तो श्रीमुनि इंटर कॉलेज परिसर स्थित कार्यालय के बाहर समर्थकों के साथ अनशन पर बैठ गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed