{"_id":"61b8f1769a7a1443c860a640","slug":"dumping-paddy-in-the-open-at-akbarpur-purchasing-center-akbarpur-news-knp669569916","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकबरपुर क्रय केंद्र का शेड फुल, खुले में डंप कर रहे धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकबरपुर क्रय केंद्र का शेड फुल, खुले में डंप कर रहे धान
विज्ञापन
अकबरपुर क्रय केंद्र में शेड़ के बाहर होती धान खरीद। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अकबरपुर उपमंडी स्थल पर शेड फुल होने से खुले में धान की तौल की जा रही है। खुले में रखा धान बारिश होने पर भीगकर खराब होने की आशंका बनी है।
अकबरपुर के खाद्य एवं रसद विभाग के दो क्रय केंद्र खुले हैं। कस्बे की एक मिल से दोनों केंद्रों को संबद्ध किया गया है। अब तक 194 किसानों से 14626.88 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। 11314 क्विंटल धान मिल को कुटाई के लिए दिया गया था। इसके सापेक्ष अभी मिल से आरएफसी गोदाम को चावल की डिलीवरी नहीं की गई है। इधर, कुछ दिनों से मिल में काम बंद है। ऐसे में अब क्रय केंद्रों से धान नहीं भेजा जा रहा है। दरअसल धान मिल में भेजने पर ऑनलाइन फीडिंग करनी होती है। इसमें पूर्व में भेजे गए धान के सापेक्ष चावल की डिलीवरी नहीं होने पर फीडिंग बंद हो जाती है। कस्बे की मिल से पूर्व में की गई धान की डिलीवरी के सापेक्ष चावल आरएफसी गोदाम नहीं भेजा गया है। ऐसे में मिल को धान की नहीं भेजा जा पा रहा है।
मंडी स्थल पर 3312.20 क्विंटल धान डंप है। इसकी वजह से शेड फुल हो गया है। अब धान खरीद शेड के नीचे हो रही है। खुले में खरीदा धान डंप किया जा रहा है।
क्रय केंद्र प्रभारी लवदीप सोनी ने बताया कि मिल संचालक के पिता के निधन की वजह से मिल कुछ दिनों से बंद है। मिल खुलने पर चावल की डिलीवरी शुरू होगी। इसके बाद क्रय केंद्रों से धान की खेप मिल भेजी जाएगी।