फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dumper tramples security guard in Unnao, death during treatment, incident captured in CCTV

Unnao: डंपर ने सिक्योरिटी गार्ड को रौंदा...इलाज के दौरान मौत, CCTV में कैद हुई घटना, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 07 Jan 2024 03:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 07 Jan 2024 03:22 PM IST
सार

Unnao News: कानपुर-लखनऊ हाईवे पर तीन दिन पहले एक अधेड़ को डंपर ने कुचल डाला, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Dumper tramples security guard in Unnao, death during treatment, incident captured in CCTV
unnao road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर आशाखेड़ा चौराहे के पास तीन दिन पहले यू टर्न करते समय ट्रक ने एक अधेड़ को टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल सिक्योरिटी गार्ड की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की बहन की तहरीर पर ट्रक नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।

विज्ञापन

सोहरामऊ थाना क्षेत्र के आशाखेड़ा गांव निवासी शमीम खान (42) लखनऊ के प्रसाद हॉस्पिटल में सिक्योरिटी गार्ड था। चार जनवरी को वह घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था।  तभी हाईवे पार करते समय उन्नाव की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना देकर उसे प्रसाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। उसी दिन इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई थी। मृतक की बहन अमीना खान की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन



अज्ञात चालक पर ट्रक नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज
पुलिस मामले की जांच कर रही है। बेटे की मौत से मां सबदुलनिसा और अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष कमल दुबे ने बताया कि मृतक की बहन की तहरीर पर अज्ञात चालक पर ट्रक नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed