फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dumper runs over two on a bike; brother-in-law dies, other critically injured

जिंदगी भर का गम दे गया हादसा: डंपर ने बाइक सवार दो को कुचला, जीजा की मौत, साला गंभीर

Thu, 24 Sep 2026 07:09 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 24 Sep 2026 07:09 PM IST
सार

Kanpur News: सड़क दुर्घटना में जीजा की मौत हो गई, जबकि साला गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा दुबई जाने के लिए साले को सेंट्रल छोड़ने जाते समय कुलगांव मोड़ पर हुआ। 

विज्ञापन
Dumper runs over two on a bike; brother-in-law dies, other critically injured
राज उर्फ हरिमोहन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराजपुर थानाक्षेत्र में कुलगांव मोड़ के पास बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो को कुचल दिया। इसमें पिपरी बांबी नरवल निवासी राज उर्फ हरिमोहन (27) की माैत हो गई जबकि फतेहपुर के भदबा निवासी बादल (25) गंभीर है। दोनों रिश्ते में जीजा-साला हैं।
विज्ञापन


नरवल निवासी राज किसान था। परिवार में पिता कृष्ण कुमार, मां पार्वती, छोटा भाई निर्भय और पत्नी हैं। परिजन के मुताबिक, कुछ समय पहले राज का साला बादल दुबई से घर आया था। बृहस्पतिवार को बादल को दुबई वापस जाना था। राज, बादल को बाइक से छोड़ने सेंट्रल स्टेशन जा रहा था। दिल्ली पहुंचकर फ्लाइट से दुबई जाना था। कुलगांव मोड़ में पीछे से आ रहा तेज रफ्तार डंपर दोनों को कुचलते हुए भाग निकला। घटनास्थल पर राज की माैत गई जबकि बादल के दोनों पैरों की हड्डियां चकनाचूर हो गईं। नाजुक हालत में बादल का हैलट में इलाज चल रहा है। महाराजपुर थानाप्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed